विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में दो लोगों ने की खुदकुशी

उन्होंने बताया कि पीड़ित तुषार एक मोबाइल कंपनी में काम करता था. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

उत्तर प्रदेश :  मुजफ्फरनगर में दो लोगों ने की खुदकुशी
फाइल फोटो
नई दिल्ली: मुजफ्फरनगर के खतोली कस्बे में एक ट्रेन के आगे कूद कर 26 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल हुयी. उन्होंने बताया कि पीड़ित तुषार एक मोबाइल कंपनी में काम करता था. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.  एक अन्य घटना में एक शादीशुदा महिला ने शामली जिले में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 

पढ़ें :  प्रेमी ने साथ भागने से किया इनकार तो 15 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग

एसएचओ उमेश कोरिया ने बताया कि कल शाम कांधला थाना के अन्तर्गत नला गांव में सुषमा (25) ने अपने घर की छत से लटक कर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

वीडियो : रेलवे के चार अफसर निलंबित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com