प्रतीकात्मक चित्र
अंबाला:
सोलह वर्षीय युवक ने एक फिल्म से प्रभावित होकर पहले पांच साल की बच्ची का अपहरण किया और बाद में बाल्टी में डूबाकर उसकी हत्या कर दी. यह चौकाने वाली घटना हरियाणा के अंबाला की है. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक 11वीं का छात्र है. आरोपी ने बच्ची के अपहरण की योजना फिल्म देखने के बाद बनाई थी. आरोपी छात्र ने बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने घर के कूलर में छिपाने की कोशिश भी की.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी की हत्या, बेटा लापता
हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आरोपी ने बच्ची की हत्या फिरौती की रकम न मिलने और खुदके पकड़े जाने के डर से किया. घटना को अंजाम देते समय आरोपी छात्र अपने घर में अकेले था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लगा था कि वह बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके अभिभावक से मोटी रकम निकलवा सकता है. छात्र ने पीड़ित परिवार को कॉल कर उससे 20 लाख रुपये फिरौती देने की बात कही थी.
VIDEO: एक ही घर में हुई मां और बेटी की हत्या
इसके बाद ही पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया था. पुलिस ने आरोपी के फोन को सर्विलांस में लेने के बाद उसे गिरफ्तार किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं