विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

दिल्ली में 65 साल की महिला से रेप के आरोप में 15 साल का लड़का पकड़ा गया

बुजुर्ग महिला एक फार्महाउस में काम करती है. आरोपी ने करीब 15 दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया था.

दिल्ली में 65 साल की महिला से रेप के आरोप में 15 साल का लड़का पकड़ा गया
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 65 साल की एक महिला से बलात्कार के आरोप में 15 साल के एक नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है. पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला एक फार्महाउस में काम करती है. उसने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी ने करीब 15 दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया था और धमकी दी थी कि वह इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताए. दुष्परिणाम एवं अपमान के डर से उसने अपना मुंह बंद रखा.

दिल्ली : लालच देकर 8 साल की बच्ची के साथ 87 साल के बुजुर्ग ने किया बलात्कार

महिला के अनुसार, आरोपी किशोर 23 दिसंबर को फिर उसके घर पहुंचा. जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तब उसने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया और उसे तोड़ देने की धमकी दी. ऐसे में पीड़िता मदद के लिए चिल्लायी और पड़ोस में रह रहा एक आदमी पहुंचा. उस आदमी को देखकर किशोर वहां से भाग गया. शीघ्र ही पुलिस वहां पहुंची और उसने महिला की आपबीती के आधार पर मामला दर्ज कर लिया.

VIDEO : हौजखास में नॉर्थ-ईस्ट की महिला से रेप
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी किशोर को पकड़कर उसी दिन सुधार गृह भेज दिया गया. आरोपी का पिता सुरक्षा गार्ड है. महिला उस लड़के को पहले से जानती थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com