प्रतीकात्मक फोटो.
जलालाबाद:
पंजाब में फाजिल्का जिले के जलालाबाद में तीन युवाओं द्वारा कथित रुप से बलात्कार किए जाने के बाद 17 साल की एक लड़की की मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को जब वह स्कूल से लौट रही थी तब एक नाबालिग लड़के समेत तीन लोगों ने कथित रुप से उसे रोक लिया. वे उसे पास के खेत में ले गए और फिर तीनों ने उससे बलात्कार किया.
यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में स्कूल की छात्रा के साथ गांव के पूर्व प्रधान के बेटे ने किया बलात्कार
सिंह ने बताया कि एक दिन पहले वह रक्तस्राव के चलते मर गई. वह कक्षा 11वीं में पढ़ती थी. उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी. पुलिस को इस लड़की की मौत हो जाने के बाद एक ग्रामीण से पूरे मामले की सूचना मिली.
VIDEO:महंत सुंदर दास महाराज पर रेप का आरोप
लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
लड़की की मां की शिकायत के आधार पर एक नाबालिग और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या और सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार बलात्कार पीड़िता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच चल रही है. वैसे अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.