विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2018

नव वर्ष के पहले दिन जल्दी नहीं नहाने पर पिता ने डांटा तो 10 साल के बच्चे ने की खुदकुशी

तमिलनाडु के कोयंबटूर में नए साल के पहले दिन सुबह जल्दी स्नान नहीं करने के लिए अपने पिता की फटकार के बाद 10-वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली.

नव वर्ष के पहले दिन जल्दी नहीं नहाने पर पिता ने डांटा तो 10 साल के बच्चे ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक चित्र
कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में नए साल के पहले दिन सुबह जल्दी स्नान नहीं करने के लिए अपने पिता की फटकार के बाद 10-वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी उसके पिता ने उसको फटकार लगाई. इसके बाद लड़का तौलिया लेकर बाथरूम नहाने गया.

यह भी पढ़ें : गांव के लड़के के साथ फोटो वायरल होने से परेशान युवती ने की खुदकुशी

हालांकि, काफी देर तक उसके अभिभावक इंतजार करते रहे. इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो वह एक पाइप पर तौलिया से लटका हुआ पाया गया.

VIDEO : स्कूल ने फीस के लिए बनाया दबाव, मासूम ने की खुदकुशी
उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com