44.5 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
44.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
44.3 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
44.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
44.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
43.6 ओवर (4 रन) चौका!!! गिल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| टेनिस क्रिकेट शॉट लगाया गया|
43.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
43.4 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
43.3 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
43.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
43.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
अगले बल्लेबाज़ संजू सैमसन..
42.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! ब्रैड इवांस के नाम तीसरी सफलता| महज़ 1 रन बनाकर हूडा इवांस की एक बेहतरीन इनस्विंगर का शिकार बन गए| ऑफ़ स्टम्प से पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| लाइन में आकर शॉट खेलना चाहते थे हूडा लेकिन स्विंग से चकमा खा गए| गेंद अंदर आई और ऑफ़ स्टम्प के ऊपर लगी बेल्स से टकराते हुए कीपर की तरफ निकल गई| इसी दौरान क्लीन बोल्ड हो गए हूडा| भारत को ग़लत समय पर एक बड़ा झटका लग गया| 227/4 भारत|
42.5 ओवर (1 रन) 99 के स्कोर पर जा पहुंचे गिल| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
42.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
42.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
42.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
42.1 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!!! भारत को लगा तीसरा झटका!!! 140 रनों की साझेदारी का हुआ अजीबो गरीब अंत!!! ईशान किशन 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे| विकेट पतन की तलवार गिल के ऊपर लटक रही थी लेकिन आउट हो गए किशन| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| इसी बीच बॉल ऑफ साइड की ओर गई और ईशान रन लेने को दौर पड़े| इसी दौरान गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की जिसे अम्पायर ने नकारा| फील्डर ने गेंद को उठाकर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| इसी बीच मेज़बान टीम के कप्तान ने एलबीडबल्यू आउट के लिए रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने के बाद ये तो पक्का हो गया कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी थी| जिसके बाद रिव्यु जिम्बाब्वे टीम का बर्बाद हो गया| थर्ड अम्पायर ने फिर रन आउट को चेक किया और फिर वहां रिप्ले में ईशान किशन आउट पाए गए| 224/3 भारत|
41.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
41.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|
41.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
41.3 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
41.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
41.1 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
40.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
40.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
40.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
40.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
40.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
40.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नहीं आ सका|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
44.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! गिल के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!!