विज्ञापन

अभिषेक, वैभव, विराट, रोहित नहीं, युजवेंद्र चहल ने इस स्टार को बताया टी20 का सबसे चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज

युजवेंद्र चहल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मौजूदा समय के सबसे विध्वंसक टी20 बल्लेबाज का नाम बताया है. वो बल्लेबाज एमएस धोनी हैं.

अभिषेक, वैभव, विराट, रोहित नहीं, युजवेंद्र चहल ने इस स्टार को बताया टी20 का सबसे चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज
Yuzvendra Chahal

भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मौजूदा समय के उस टी20 बल्लेबाज का नाम बताया है. जिसके सामने उन्हें गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. चहल का विचार जानने के लिए उनके सामने एक, दो खिलाड़ियों का नाम नहीं, बल्कि कुल 13 खिलाड़ियों का नाम रखा गया था. जहां उन्होंने आखिर में सीएसके (CSK) को आईपीएल (IPL) में कुल पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का चुनाव किया. 

युजवेंद्र चहल ने बताया सबसे चुनौतीपूर्ण टी20 बल्लेबाज का नाम 

अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी - अभिषेक शर्मा 
अभिषेक शर्मा या ईशान किशन - ईशान किशन
ईशान किशन या हेनरिक क्लासेन - हेनरिक क्लासेन 
हेनरिक क्लासेन या फिल सॉल्ट - हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन या प्रियांश आर्या - हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन या जोस बटलर - हेनरिक क्लासेन 
हेनरिक क्लासेन या हार्दिक पंड्या - हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या या विराट कोहली - विराट कोहली
विराट कोहली या श्रेयस अय्यर - विराट कोहली 
कोहली कोहली या रोहित शर्मा - रोहित शर्मा
रोहित शर्मा या यशस्वी जायसवाल - रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा या एमएस धोनी - एमएस धोनी

आईपीएल में व्यस्त हैं युजवेंद्र चहल

मौजूदा समय में युजवेंद्र चहल आईपीएल के 19वें सीजन में व्यस्त हैं. जहां वह पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में उन्होंने पंजाब की तरफ से कुल आठ मैच खेले हैं. इस बीच वह सात पारियों में गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 रन खर्च कर तीन विकेट उनका एक मैच में अबतक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.

युजवेंद्र चहल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

वहीं बात करें चहल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 72 वनडे और 80 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको वनडे की 69 पारियों में 121, जबकि टी20 की 79 पारियों में 96 सफलता प्राप्त हुई है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के टॉप 4 में जगह बना पाएगी CSK? वीरेंद्र सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी, तर्क भी दिया


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com