विज्ञापन

EIL Recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर बनने का मौका, सैलरी 2 लाख तक

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में डिप्टी मैनेजर के 10 पदों पर भर्ती निकली है. 2 लाख तक सैलरी पाने के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन करें. पूरी प्रोसेस आगे आर्टिकल में बताया जा रहा है.

EIL Recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर बनने का मौका, सैलरी 2 लाख तक
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.

JOB ALERT 2026 :  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी. कंपनी ने इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत इस भर्ती के जरिए कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. 

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड देश की प्रमुख इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनियों में गिनी जाती है. ऐसे में इस संस्था में नौकरी पाने को युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.

कौन कर सकता है आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डिप्टी मैनेजर पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में बी.ई, बी.टेक या बी.एससी की डिग्री हासिल की हो. उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में जरूरी योग्यता होना अनिवार्य है.

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगी

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला वेतन है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा, कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

कैसे करें आवेदन 

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे.

आवेदन की लास्ट डेट क्या है

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 12 मई 2026 तय की गई है.

यह भी पढ़ें- '935 पदों का सौदा हुआ और बर्बाद हुआ छात्रों का भविष्य', BPSC AEDO परीक्षा रद्द होने पर आक्रोश में अभ्यर्थी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com