विज्ञापन

'एमएस धोनी और कपिव देव से...' पिता योगराज के विवादित बयानों पर युवराज सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Yuvraj Singh Reaction on Father Yograj Singh’s controversial remark: युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से मांफी मांगना चाहते हैं.

'एमएस धोनी और कपिव देव से...' पिता योगराज के विवादित बयानों पर युवराज सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Yuvraj Singh Breaks Silence on Father Yograj Singh’s Controversial Remarks, Apologises to MS Dhoni and Kapil Dev

युवराज सिंह जब भारतीय टीम में आए थे, तब टीम इंडिया में स्टार खिलाड़ियों की भरमार थी. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ के उभरने के दौर में टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी से लेकर जहीर खान तक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे, जिनका नाम हमेशा फैंस की जुबान पर रहता था. इन तमाम सितारों के बीच युवराज सिंह ने न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि साल 2007 और 2011 में भारत को विश्व कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई. यह वही दौर था, जब एमएस धोनी बेहद सफल तरीके से टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे थे.

इसी वजह से युवराज सिंह, जो कप्तानी के एक मजबूत विकल्प माने जाते थे, कुछ मौकों को छोड़कर टीम की कमान नहीं संभाल सके. युवराज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनके पिता योगराज सिंह ने कई बार एमएस धोनी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए. योगराज ने यहां तक आरोप लगाया कि धोनी की वजह से युवराज का करियर समय से पहले खत्म हो गया.

कपिल देव, धोनी से मांगी माफी

हालांकि अब युवराज सिंह ने अपने पिता के इन बयानों पर चुप्पी तोड़ी है. युवराज सिंह हाल ही में स्पोर्ट्स तक के एक पॉडकास्ट में नजर आए, जिसका टीज़र गुरुवार को जारी किया गया. इस टीज़र में युवराज कहते हैं,"मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं."

इस दौरान उनसे सवाल किया जाता है, “क्या ऐसे इंटरव्यू सुनकर आपको बुरा लगता है?” सवाल पूछते वक्त स्क्रीन पर योगराज सिंह की तस्वीर दिखाई जाती है. इस सवाल का जवाब देते हुए युवराज कहते हैं,“मैंने पिताजी से कहा, यह ठीक नहीं है."

जब कपिल देव को मारना चाहते थे योगराज

पंजाब के मशहूर क्रिकेट कोच योगराज सिंह इससे पहले भी कई पूर्व खिलाड़ियों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. साल 2025 में उन्होंने कहा था कि 1980 के दशक में टीम से बाहर किए जाने के बाद वह तत्कालीन कप्तान कपिल देव को मारना चाहते थे. एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा था,"जब कपिल देव भारत, नॉर्थ जोन और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना किसी वजह मुझे टीम से बाहर कर दिया."

उन्होंने आगे कहा,"मेरी पत्नी चाहती थी कि मैं कपिल से इस बारे में सवाल करूं, लेकिन मैंने कहा कि मैं इस आदमी को सबक सिखाऊंगा. मैं अपनी पिस्तौल लेकर सेक्टर-9 में कपिल के घर गया. वह अपनी मां के साथ बाहर आए. मैंने उन्हें काफी गालियां दीं और कहा कि तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है."

योगराज सिंह ने यह भी कहा था,"मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे सिर में गोली मार देना चाहता हूं, लेकिन तुम्हारी मां यहां खड़ी है, इसलिए ऐसा नहीं कर रहा। उसी दिन मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा - मेरा बेटा युवराज खेलेगा."

एमएस धोनी को लेकर भी योगराज सिंह पहले कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. एक बार उन्होंने कहा था,"मैं बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और एमएस धोनी के बारे में खुलकर बोल सकता हूं. ये वही लोग हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार किया. जो गलत है, वह गलत है. दो गलतियां किसी एक को सही नहीं बना सकतीं. मेरे हिसाब से हमारे कप्तान ने भारतीय क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया."

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'अब वह अचानक से...' ऋषभ पंत की ओपनिंग रणनीति पर केविन पीटरसन ने उठाए सवाल

यह भी पढ़ें: बोर्ड ने नहीं दी NOC तो RCB स्टार ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, दिए संन्यास लेने के संकेत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com