विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2012

युवराज ने पूरा किया छक्कों का अर्द्धशतक

युवराज सिंह ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का अर्द्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सात छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: युवराज सिंह ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का अर्द्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सात छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

पांच साल पहले डरबन में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड के एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले युवराज के नाम पर अब 33 मैच में 54 छक्के दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (57 मैच में 68) ने लगाए हैं।

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (36 मैच में 62), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (31 मैच में 59), युवराज और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (42 मैच में 51 छक्के) का नंबर आता है। युवराज टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम पर चौकों की तुलना में अधिक छक्के दर्ज हैं।

युवराज ने अब तक केवल 45 चौके लगाए हैं। उन्होंने आज की अपनी पारी के दौरान सात छक्के लगाए। यह दूसरा अवसर है जबकि उन्होंने एक पारी में सात छक्के जड़े। इससे पहले उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। यही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार किसी बल्लेबाज ने सात छक्के लगाए।

इससे पहले माइकल हसी और डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ छह छह छक्के लगाए थे। युवराज ने अपनी पारी के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी है जो भारत के लिए नया रिकॉर्ड है। इससे पहले का रिकॉर्ड भी युवराज और धोनी के नाम पर था। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 61 रन जोड़े थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युवराज सिंह, टी-20, छक्कों का पचासा, Yuvraj Singh, T-20, Fifty Of Sixes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com