Deepti Sharma bags Hat-trick: महिला प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ. इस मैच में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के ऑल-राउंड प्रदर्शन के दम पर यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की. दीप्ति शर्मा ने पहले बल्ले से 59 रनों की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया और महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है. इसके अलावा दीप्ती शर्मा किसी टी20 मैच में अर्द्धशतक लगाने और हैट्रिक लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं.
यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 137 रन ही बना पाई. यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति ने दो स्पैल में अपनी हैट्रिक पूरी की. दीप्ती ने पहले 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग को 60 रन पर आउट किया. इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर की पहली दो गेंद पर एनाबेल सदरलैंड (06) और उसके अगली गेंद पर अरुंधती रेडी को आउट किया और अपनी हैट्रिक पूरी की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, इसके अगली गेंद पर शिखा पांडे ने उन्हें चौका जड़ा, लेकिन दीप्ती ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर शिखा को पवेलियन की राह दिखा दिखाई. दीप्ति शर्मा ने अपने चार ओवर के स्पेल में 19 रन देकर चार विकेट लिए. पिछले साल मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग ने डब्ल्यूपीएल में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था और दीप्ती उनके बाद वीमें प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली दूसरी गेंदबाज हैं.
बात अगर मैच की करें तो यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन कप्तान का यह फैसला गलता साबित हुआ और टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. लेकिन दीप्ती ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 48 गेंदों में छह चौके और एक छक्के के दम पर 59 रनों की पारी खेली. उनके अलावा यूपी के लिए सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली ने 29 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी लेकिन इसके बाद मेग लैनिंग ने कप्तानी पारी खेली और टीम को जीत की ओर लेकर जाती हुई दिखाई दीं. दिल्ली को 112 के स्कोर पर 17.1 ओवर में चौथा झटका लगा था और टीम यह मैच आसानी से जीतती हुई दिख रही थी, लेकिन इसके बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम एक रन से मैच हार गई.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह स्टोक्स के भाग्य में था..." रोहित शर्मा के बोल्ड होने पर इंग्लैंड के कोच ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं