- भारत-इंग्लैंड मैच में भारतीय टीम को सपोर्ट कर रहे हैं पाकिस्तानी फैंस
- भारत की जीत के साथ पाकिस्तान की भी बढ़ेगी संभावना
- यदि भारत हारता है तो पाकिस्तान की उम्मीदों को लगेगा झटका
IND vs ENG, Pakistani Fans: वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket team) बर्मिंघम के एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ रही है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को महज एक जीत की दरकार है. वहीं इंग्लैंड (England Cricket team) के लिए अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है. भारत यदि यह मैच जीतता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी. इंग्लैंड के खिलाफ हो रहे इस मैच में खास बात यह है कि भारत के चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan team) के क्रिकेटप्रेमी भी भारतीय टीम को सपोर्ट कर रहे हैं. मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने पाकिस्तानी फैंस से ट्विटर पर एक सवाल पूछा था. नासिर ने ट्वीट कर पूछा, 'सभी पाकिस्तान प्रशंसकों के लिए प्रश्न ... इंग्लैंड बनाम भारत ... रविवार ... आप किसका समर्थन कर रहे हैं?' जवाब में पाकिस्तानी फैंस ने भारत के सपोर्ट में ट्वीट्स की झड़ी लगा दी.
यह भी पढ़ेंः IND vs ENG: विराट ने बताई ऋषभ को कार्तिक की जगह इलेवन में चुनने की वजह
Question to all Pakistan fans .. England vs INDIA .. Sunday .. who you supporting ?
— Nasser Hussain (@nassercricket) June 26, 2019
Is that even a question? pic.twitter.com/CenAXF1A47
— zaki zaidi (@zakiistan) June 26, 2019
Definitely backing India ???????? for two reasons
— Rana Shazib (@RmShazib) June 26, 2019
1- they're neighbours
2- they're passionate about cricket
I don't know. All I am saying is that Allama Iqbal wrote Saare Jahaan Se Acha Hindustan Humara. https://t.co/1vreHH5CuU
— Rana Talha Asfar ???????? ???????? (@RTAluvzAfridi) June 26, 2019
Question to all Pakistan fans .. England vs INDIA .. Sunday .. who you supporting ?
— Nasser Hussain (@nassercricket) June 26, 2019
Yes ofcourse we love our neighbour's. Ofcourse we support India. @MehrTarar #CWC19https://t.co/ilamj20iQO
— Ahmed Sa£¡M (@Ahmadd_Saleem) June 26, 2019
Chalo bhai final krlo mgr ap log england ko haaro.. We are with with you ????????????????
— Tahir Rana???????? (@iamtahirrana) June 26, 2019
Yes ofcourse we love our neighbour's. Ofcourse we support India. @MehrTarar #CWC19https://t.co/ilamj20iQO
— Ahmed Sa£¡M (@Ahmadd_Saleem) June 26, 2019
The another Neighbor also supporting to India..!!@BCBtigers
— Raihan Talukder (@RaihanTalukde) June 27, 2019
यह भी पढ़ेंः World Cup 2019: वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाला पहला कीवी खिलाड़ी बना यह गेंदबाज
बता दें कि टूर्नामेंट के अभी तक के अपने छह मैचों में से भारत ने पांच में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. छह मैचों में 11 अंकों के साथ भारतीय टीम अंकतालिका में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से पीछे दूसरे स्थान पर है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड पर जीत जरूरी है. यदि भारत यह मैच हारता है तो उसके साथ पाकिस्तान के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली पड़ जाएंगी. वहीं, पांचवे नंबर स्थित इंग्लैंड टीम इस मैच में जीत दर्ज कर अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड को भी हराना चाहेगी. शनिवार को हुए मैच में पाकिस्तान टीम अफगानिस्तान को हराने के बाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. लिहाजा इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ मैच में करो या मरो जैसी स्थिति वाली हो गयी है, जिसका अभियान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद बुरी तरह लड़खड़ा गया है.
VIDEO: भारत ने पाकिस्तान को 89 रन के अंतर से मात दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं