- महिला वनडे रैंकिंग में मिताली सातवें और मंधाना नौवें स्थान पर बरकरार
- ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली अब भी शीर्ष पर काबिज
- गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं झूलन गोस्वामी
भारत की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज (Mithali Raj) आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में सातवें स्थान पर और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) नौवें स्थान पर बनी हुई है. ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली (Alyssa Healy) शीर्ष पर है जिनके बाद इंग्लैंड की नताली स्किवेर (Nat Sciver) का नंबर है. दोनों ने न्यूजीलैंड में हुए महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था.
भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर है. पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन 19 पायदान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 35वें स्थान पर पहुंच गई. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 218 रन बनाये थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुनील गावस्कर को याद आए अपने पुराने दिन, इस खास उपलब्धी को बताया मांउट एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा
श्रीलंका की कप्तान चामारी अटापट्टू छह पायदान चढकर 23वें स्थान पर है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जमाया था. गेंदबाजों में इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन तीसरे स्थान पर है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं