विंडीज को पिछले मैच में धोने के बाद टीम श्रेयस अय्यर पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में आज विंडीज से पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शहर रांची में भिड़ेगी. और मैच से पहले करोड़ों फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. इन्हें पूरी आस है कि पिछले कुछ लगातार मैचों में संजू सैमसन की नाकामी के कारण आज प्रबंधन सूर्यवंशी को इलेवन में जगह दे सकता है.
हालांकि, पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस चरण में उन्हें वैभव सूर्यवंशी के लिए बाहर करना कोई विकल्प नहीं है. सैमसन ने अपनी पिछली चार टी20 पारियों में 11, 2, 7 और 9 रन बनाए हैं. इसमें जापान के खिलाफ पांच ओवर का मुकाबला भी शामिल है. हालिया खराब फॉर्म अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार दो अर्धशतक जड़ने के बाद आई है. चोपड़ा ने केरल के बल्लेबाज का समर्थन करते हुए कहा है कि टीम हर असफलता के बाद उनकी स्थिति पर सवाल नहीं उठा सकती.
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियोपूर्व भारतीय ओपनर ने दूसरे टी20 के लिए सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी के आने की संभावना को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'चूंकि बिहार पास में ही है, इसलिए वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हो रही है. क्या उनके खेलने का मौका मिलेगा? लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होगा. आपको यह मानना होगा कि ऐसा नहीं हो सकता कि वह अब खेलें. और अगर हम हर मैच के बाद संजू सैमसन के बारे में ऐसा कहना शुरू कर दें, तो हमारा भगवान ही मालिक है. तब आप क्रिकेट को कैसे संभालेंगे? बस उस बात पर मत जाइए.'
चोपड़ा ने भारत द्वारा नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना पर भी चर्चा की. उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस ऑलराउंडर को मौका मिलते देखना पसंद करेंगे, लेकिन उन्हें इस बात पर संदेह था कि टीम प्रबंधन भी वैसी ही सोच रखता है या नहीं. पूर्व ओपनर ने कहा, 'मैं निश्चित रूप से नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में गंभीरता से सोचता हूं. हालांकि, पहले मैच के बाद मैं भी ऐसा नहीं कर सकता. मैं चाहता था कि आप नीतीश को शुरुआत से ही खिलाएं. अगर आप नहीं खिलाएंगे, तो उन्हें तैयार कैसे करेंगे? हालांकि, यह मेरी सोच है और शायद आपकी भी यही सोच हो सकती है, लेकिन भारतीय टीम इस तरह नहीं सोच रही है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं