विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2018

WI vs SL 1st TEST: रॉस्टन व देवेंद्र ने श्रीलंका को नहीं करने दिया स्कोर चेज!

WI vs SL 1st TEST: रॉस्टन व देवेंद्र ने श्रीलंका को नहीं करने दिया स्कोर चेज!
जीत दर्ज करने के बाद विंडीज क्रिकेट टीम
  • विंडीज पहली पारी (घोषित)- 8 पर 414 रन, शेन डोवरिच 125
  • श्रीलंका पहली पारी-185 रन, दिनेश चंडीमल 44, डिकवेला 31
  • विंडीज दूसरी पारी (घोषित)- 7 पर 223 रन, श्रीलंका दूसरी पारी- 226
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

रॉस्टन चेस की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 226 रनों से जीत हासिल की. इस मैच में चेस के अलावा श्रीलंका की दूसरी पारी को 226 रनों पर समेटने में देवेंद्र बिशू ने भी अहम भूमिका निभाई. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. वेस्टइंडीज ने अपनी पहली शेन डॉरिक (125) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर आठ विकेट खोते हुए 414 रनों पर घोषित कर दी, जिसके बदले में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 185 रन ही बना सका था. वेस्टइंडीज ने कीरन पवैल (88) के दम पर अपनी दूसरी पारी में 223 रन बनाए. ऐसे में अब श्रीलंका को जीत के लिए 452 रनों का बड़ा स्कोर हासिल करना था और यह उसके लिए असंभव साबित हुआ.

श्रीलंका ने चौथे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए थे. पांचवें दिन अपनी श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाने उतरे पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज कुसल मेंडिस (102) और लाहिरु गमागे (3) 14 रन ही जोड़े थे कि शेनन गेब्रिएल ने मेंडिस को शेन डॉरिक के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया. मेंडिस जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 189 था. उन्होंने अपनी पारी में 210 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाए. मेंडिस के आउट होने के साथ ही टीम पूरी तरह से बिखर गई. बिशू ने गमागे को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा.

यह भी पढ़ें: क्रिस गेल के 'लैला डांस' ने मचाई धूम, जानिए किसने स्वीकारा उनका चैलेंज

इसके बाद निरोशन डिकवेला (19) और कप्तान दिनेश चंडीमल (27) ने 23 रन ही जोड़े थे कि चेस ने क्रेग ब्राथवैट के हाथों चंडीमल को कैच आउट कराकर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा उसे बैकफुट पर धकेल दिया. चेस ने इसके बाद 222 के स्कोर पर डिकवेला को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. बिशू ने रंगना हैराथ को खाता खोलने का मौका दिए बगैर शाई होप के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया.  

श्रीलंका के बाकी बचे दो विकेट चेस ने लिए. 226 के कुल योग पर चेस ने सुरंगा लकमल (1) और लाहिरु कुमारा दोनों को आउट कर श्रीलंका की पारी 226 रनों पर ही समेट दी. लाहिरु खाता भी नहीं खोल पाए थे. इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए चेस और बिशू के अलावा, गेब्रिएल ने दो और कप्तान जेसन होल्डर ने एक विकेट लिया.

VIDEO: आईपीएल -11 में क्रिस गेल ने दिखाया कि उनके बल्ले में अभी भी दम है.रॉस्टन चेस ने 15 रन देकर चार विकेट चटकाए, तो देवेंद्र बिशू ने भी 48 रन देकर तीन विकेट लिए. बहरहाल, वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में बेहतरीन नाबाद 125 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले शेनन डॉरिक मैन ऑफ द मैच चुना गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com