Who is Salil Arora Hit No Look Six vs Jasprit Bumrah, SRH vs MI: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने वानखेड़े स्टेडियम में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सलिल ने महज 10 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाकर मैच को 19वें ओवर में ही खत्म कर दिया. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 300 का रहा, जो इस सीजन के सबसे आतिशी फिनिशिंग कैमियो में से एक है. इस प्रदर्शन की सबसे खास बात जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज पर लगाया गया उनका 'नो-लुक' सिक्स रहा, जिसने न केवल फैंस बल्कि क्रिकेट पंडितों को भी अपना मुरीद बना लिया है.
बुमराह की गेंद पर लगाया 'नो-लुक' सिक्स
मैच के 19वें ओवर में जब खेल रोमांचक मोड़ पर था, तब सलिल अरोड़ा ने जसप्रीत बुमराह की एक फुल लेंथ गेंद को बिना देखे सीधे लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया. यह नो-लुक सिक्स इतना आत्मविश्वास से भरा था कि सलिल (Salil Srora No Look Six to Jasprit Bumrah) ने गेंद के बाउंड्री पार जाने तक उसकी ओर देखा भी नहीं. उनकी इस 10 गेंदों की पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे. बुमराह, जो पहले से ही इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में बिना किसी विकेट के 54 रन लुटाए.
𝙉𝙊 𝙇𝙊𝙊𝙆. 𝙉𝙊 𝙁𝙀𝘼𝙍 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2026
Shot of extreme confidence from Salil Arora 🫡
Updates ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/hC8aoPTvCm
कौन हैं सलिल अरोड़ा? कैसा है घरेलू और आईपीएल रिकॉर्ड
23 वर्षीय सलिल अरोड़ा पंजाब के अमृतसर से आते हैं और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह मुख्य रूप से एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जो अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं.
सलिल अरोड़ा का कुछ ऐसा रहा है सफर
फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड में सलिल ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी (2024-25) में अपने डेब्यू पर ही शानदार शतक (101 रन) जड़ा था. अब तक 9 मैचों में वह 41.64 की औसत से 458 रन बना चुके हैं.
वहीं टी20 में भी धमाका करते हुए 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने झारखंड के खिलाफ महज 45 गेंदों में नाबाद 125 रन (39 गेंदों में शतक) बनाकर सनसनी फैला दी थी. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 198.88 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए.
उसके बाद अब बारी आईपीएल 2026 की आ गई है. अब तक 8 मैचों में उन्होंने 175.47 के स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए हैं, जिसमें मुंबई के खिलाफ 30 रन उनकी सबसे बड़ी पारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं