When Shoaib Malik Addressed the Divorce rumours With Sania Mirza: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है और यह शादी ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा से उनके तलाक की खबरें चल रही हैं. सानिया मिर्जा और शोएब ने साल 2012 में शादी की थी और बीते साल भर से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं. बता दें, शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी और उनको तलाक देने के बाद ही शोएब ने सानिया ने शादी की थी. बीते साल अप्रैल में ईद के मौके पर शोएब ने सानिया के साथ तलाक को लेकर अपनी बात कही थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शोएब मलिका ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा सानिया के साथ रिश्ते को लेकर कहा था कि वो उन्हें मिस कर रहे हैं. शोएब ने कहा था,"साथ होते तो बहुत अच्छा होता. लेकिन ये है कि उनकी अपनी कमिटमेंट्स हैं, जैसे आईपीएल में वो शो कर रही हैं, तो इस वजह से हम लोग साथ में नहीं हैं, लेकिन ये है कि हमेशा की तरह वही जो प्यार मोहब्बत है, वही है, ईद मुकाबर बोलूंगा, ये है कि मिस जरुरत करता हूं."
शोएब मलिक ने इसी शो में आगे कहा,"देखिए जब वो उम्रह पर गए, तो मेरी यहां पर कमिंटमेंट थी. फिर यहां से मैं ब्रेक लेकर गया था क्योंकि उनकी कमिटमेंट थी इंडिया में आईपीएल के लिए. देखिए एक तो हम अलग देश से हैं, दोनों की कमिंटमेंट अलग हैं." शोएब ने अलग होने वाली खबरों पर कहा,"अगर आप गौर करें तो दिल दुखता है नहीं गौर करें तो नहीं दुखता है. इसीलिए ना मेरी तरफ से कोई बयान आया, ना ही उनकी तरफ से कोई बयान आया. उतार -चढ़ाव सभी भी जिंदगियों में लग रहता है." पिछले साल टेनिस से संन्यास लेने वाले सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी रखी थी.
शनिवार को मलिक ने सना जावेद के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री से अपनी शादी की घोषणा की. खबरें हैं कि कुछ दिन पहले ही मलिक ने भारतीय स्टार को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया था. शोएब और सानिया ने अप्रैल 2010 में भारतीय खिलाड़ी के गृहनगर हैदराबाद में शादी की थी और वे दुबई में रहते थे. शोएब और सानिया का एक बेटा भी है, जिसका नाम इस कपल ने इजहान रखा है. बता दें, सना जावेद ने कई हिट रिएल्टी शो में अभिनय किया है और पाकिस्तानी फिल्मों में भी अभिनय किया है. सना की यह दूसरी शादी है. सना ने शोएब से पहले गायक उमैर जयसवाल से शादी की थी.
यह भी पढ़ें: शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, शादी के ऐलान के कुछ ही घंटो बाद रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: कभी नहीं देखा होगा ऐसा: किसी का पोता, तो किसी का बेटा अंडर-19 विश्व कप में खेल रही भाई-भतीजों की फौज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं