विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2022

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच सेन्ट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

तो प्रिय दर्शकों उम्मीद करता हूँ कि आपको आज का ये शानदार मुकाबला पसंद आया होगा| इस मैच से महज़ इतना ही, अब आपसे कल होगी मुलाकात इस श्रृंखला के अंतिम मैच के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त| नमस्कार...

मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमने बेहतर खेल खेला और हम एक सम्मानजनक टोटल तक पहुँच गए| आगे रोहित ने कहा कि पिच काफी धीमी खेल रही थी जिसका हमारे गेंदबाजों ने पूरा फ़ायदा उठाया और जल्दी-जल्दी विकेट हासिल की| वहीँ रोहित ने ये भी कहा कि 190 रन बोर्ड पर सही थे लेकिन वेस्टइंडीज़ जैसी ख़तरनाक बल्लेबाज़ी टीम के लिए ये ज़्यादा बड़ा टोटल नहीं था| जाते-जाते रोहित शर्मा ने बताया कि यहाँ भी भारतीय समर्थक काफी मौजूद हैं जिससे हमें आत्मविश्वास मिलता है| मैं सभी दर्शकों का धन्यवाद देना चाहता हूँ|

आवेश खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद आवेश ने कहा कि पिछला दो मुकाबला मेरे लिए अच्छा नहीं रहा था लेकिन आज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके ख़ुशी महसूस कर रहा हूँ| आगे कहा कि जिस तरह से कोच और कप्तान ने मुझे समर्थन दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता| मुझे उम्मीद थी कि मैं अच्छा कर सकता हूँ और आज मेरा दिन था| इस पिच पर गेंद रुककर आ रही जिसका मैंने फायदा उठाया| आगे कहा कि यहाँ पर जिस तरह का समर्थन हमें फैन्स से मिलता है वो काबिले तारीफ है|

मुकाबले को गंवाने के बाद बात करने आए वेस्टइंडीज़ टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने बताया कि भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत काफी अच्छी की और हमारे बल्लेबाजों को जल्दी चलता कर दिया| इसी वजह से हम मुकाबले में पीछे रह गए| आगे पूरन ने बोला कि हमारे बल्लेबाजों ने ख़राब शुरुआत के बाद भी अच्छी वापसी की जिससे मैं ख़ुश हूँ| जाते-जाते निकोलस पूरन ने बताया कि अब हम कल के मैच के लिए तैयारियाँ करेंगे| 

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेज़बान टीम के लिए ब्रैंडन किंग ने आते ही कुछ बढ़िया शॉट लगाए लेकिन जैसे ही उनका विकेट गिरा मानो सबकुछ अचानक से बदल सा गया| रन तो शुरुआत के ओवरों में तजी से बने लेकिन उसी दौरान एक के बाद एक विकेट भी गिरते चले गए और विंडीज़ टीम इस रन चेज़ में 59 रनों से पिछड़ गई| भारत की ओर से आज सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया| अर्शदीप के हाथ 3 सफलता लगी जबकि आवेश, अक्षर और बिश्नोई को 2-2 विकेट मिली| इसी के साथ भारत ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की और तिरंगे को विदेश में लहरा दिया|

उनके कप्तान निकोलस पूरन आज शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे थे लेकिन उनका रन आउट इस गेम का टर्निंग पॉइंट बन गया| एक बार फिर से विंडीज़ टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा| टीम की जान कहे जाने वाले शिमरन हेटमायर ने आज फिर से सबको निराश किया जबकि बाकी बल्लेबाज़ भी नाम मुताबिक़ प्रदर्शन नहीं कर सके| ऐसा लगा कि टॉस जीतकर चेज़ करने का विंडीज़ कप्तान का फैसला सही होगा लेकिन पिछले दो मैच में फ्लॉप रहे भारतीय गेंदबाज़ आवेश खान ने आज शानदार वापसी करते हुए अपना असली रंग दिखाया और सलामी बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी|

शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया द्वारा!! मेज़बान विंडीज़ जो इस फ़ॉर्मेट की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है उसे कड़ी शिकस्त दे दी| रोहित एंड आर्मी के हाथ लगी एक और अहम सीरीज जीत| रन चेज़ में पूरी तरह से बिखर गई मेज़बान वेस्टइंडीज़ की टीम| इसी के साथ भारत ने 3-1 से इस टी20 सीरीज पर अजय बढ़त हासिल कर ली है| एक और टी20 श्रृंखला की जीत रोहित एंड आर्मी के खाते में जाती हुई| टी20 फ़ॉर्मेट में जिस अंदाज़ से खेलने के जानी जाती है विंडीज़ टीम आज उसी अंदाज़ में खेल तो रही थी लेकिन लगातार विकटों के पतन की वजह से रन चेज़ में पूरी तरह से पिछड़ गई|

19.1 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ भारत ने वेस्टइंडीज़ टीम को 59 रनों से शिकस्त देते हुए 3-1 से सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा लिया!!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी तीसरी विकेट| ओबेड मैक्कॉय 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जड़ में डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| गेंद की गति से पूरी तरह बीट हो गए बल्लेबाज़| बॉल सीधा मिडिल स्टंप पर जा लगी| जिसके बाद गेंदबाज़ के साथ भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|

18.6 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

18.5 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

18.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

18.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

18.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

18.1 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

17.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

17.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

17.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए ओबेड!!! फील्ड अम्पायर ने बदला अपना फैसला और इसे नॉट आउट दिया| किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी| तेज़ गति से डाली गई यॉर्कर गेंद को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने काफी देर बाद इसे आउट दिया, बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को मिस करते हुए निकल रही थी|

17.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

17.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! भारत जीत से अब बस एक विकेट दूर!! एक और झटका यहाँ पर मेज़बान टीम को लगता हुआ!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी सफ़लता| डोमिनिक ड्रेक्स 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ पूरी तरह से बीट हो गए| गेंद की गति को नहीं समझा पाए बल्लेबाज़ और बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ कुछ देर बस क्रीज़ पर ही रहकर अफ़सोस करने लगे| गेंदबाज़ ने मनाया विकेट का जश्न| 128/9 वेस्टइंडीज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 4th T20I: WICKET! Dominic Drakes b Arshdeep Singh 5 (7b, 1x4, 0x6). WI 128/9 (17.2 Ov). Target: 192; RRR: 24

17.1 ओवर (1 रन) ओहोहो!! हवा में गेंद लेकिन बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ क्योंकि बॉल फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई!! फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद मिड ऑफ की ओर गई जहाँ से फील्डर ने आगे की ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन बॉल एक टप्पा खाकर हाथ में आई| इस बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|

16.6 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| 17 ओवर के बाद 127/8 विंडीज़, जीत के लिए 18 गेंदों पर 65 रनों की दरकार| वेस्ट इंडीज vs भारत: 4th T20I: Dominic Drakes hits Axar Patel for a 4! WI 127/8 (17.0 Ov). Target: 192; RRR: 21.67

16.5 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

16.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! स्वीप शॉट मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

16.4 ओवर (1 रन) एक और वाइड!!! इस दफ़ा लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

16.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|

16.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

15.6 ओवर (1 रन) यॉर्कर के प्रयास में लो फुल टॉस डाल बैठे गेंद| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 24 गेंदों पर 74 रनों की दरकार|

15.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

15.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

15.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! अम्पायर्स कॉल हो गया!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा की गेंद मिडिल स्टंप्स के ऊपर जाकर लग रही थी जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ अगर अम्पायर ने इसे आउट दिया होता तो अल्जारी को पवेलियन की ओर लौटना पड़ता|

15.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

15.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, India, Central Broward Regional Park Stadium Lauderhill Florida, West Indies Vs India 2022, West Indies Vs India 08/06/2022 Wiin08062022212539, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com