विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2022

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा, ट्रिनीडाड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम वेस्ट इंडीज लेटेस्ट स्कोर

तो प्रिय दर्शकों उम्मीद करता हूँ कि आपको आज का ये शानदार मुकाबला पसंद आया होगा| इस मैच से महज़ इतना ही, अब आपसे 1 अगस्त को होगी मुलाकात इस श्रृंखला के दूसरे मैच के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त| नमस्कार...

मैच जीतकर बात करने आए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम जानते थे कि इस पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करना कठिन होगा| हमें शुरुआत में शॉट लगाने में दिक्कत हो रही थी| आगे रोहित ने कहा कि जिस तरह से हमने अपनी पारी का अंत किया वो एक बेहतर टोटल तक जाने से लिए अच्छा था| इसके बाद रोहित ने ये भी कहा कि जब हमने 10 ओवर के खेल लिए थे तो हमने ऐसा सोचा नहीं था कि हम 190 रनों तक पहुँच पाएगे लेकिन कार्तिक और अश्विन ने शानदार तरीके से बल्लेबाज़ी करते हुए हमें बेहतर टोटल तक पहुँचाया|

वेस्ट इंडीज़ के कप्तान निकोलस पूरन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा ये| हम गेंदबाजी में थोड़ा धीरे चल रहे थे इस वजह से आखिरी ओवर में एक अतिरिक्त फील्डर को घेरे के अंदर रखना पड़ा और वो भी हमें महंगा पड़ा| क्रेडिट सामने वाली टीम को जाता है| आगे कहा कि हमारे स्पिनरों ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन अंत में कार्तिक ने जिस तरह से आकर स्कोर बोर्ड को तेज़ कर दिया उससे मोमेंटम हमारे हाथों से निकल गया|

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिनेश कार्तिक को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| जिसके बाद उन्होंने बताया कि पिच से गेंद तेज़ बल्ले पर नहीं आ रही थी जिसके कारण शुरुआत में बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था| आगे कार्तिक ने कहा कि मैं अपनी भूमिका जनता हूँ और मुझे मेरे कोच और कप्तान से काफी मदद मिल रही है जिसकी वजह से मैं इस तरह की पारी खेल पा रहा हूँ|

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

शमर ब्रूक्स एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ थे जो 20 के स्कोर को छू पाए और उनके अलावा कोई भी उपरी क्रम का बल्लेबाज़ 20 रनों के मार्क को छू भी नहीं सका| कप्तान पूरन और हेटमायर अच्छे तो दिखे लेकिन स्पिन की फिरकी में फंसते हुए नज़र आये| विंडीज़ के पास इस मैच में ऐसे कई बल्लेबाज़ थे जो बड़े स्कोर और बड़े शॉट्स लगाने का दम ख़म रखते हैं लेकिन शायद वो भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ होम वर्क नहीं करके आये थे जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगदना पड़ा| अब आने वाले मुकाबले उनके लिए यहाँ से काफी टफ हो जायेंगे ये बात तो पक्की है| हम सबको उम्मीद थी कि विंडीज़ इस रन चेज़ में शानदार फाईट करते हुए दिखेगी लेकिन ऐसा कुछ भी भारतीय गेंदबाजों ने होने नहीं दिया| सबकी सोच से परे टीम इंडिया ने इस मुकाबले को अपने पाले में कर लिया|

वनडे सीरीज़ के बाद अब टी20 श्रृंखला में भी भारत का दबदबा जारी है| विंडीज़ जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को उन्हीं के घर में इस तरह से मात देना काबिले तारीफ है| इस पिच को देखकर ऐसा लगा था कि इसपर 160 के आस पास का स्कोर लगेगा लेकिन कार्तिक के उस कैमियों की बदौलत भारत 190 के स्कोर तक जा पहुंचा जिसके जवाब में मेज़बान टीम पूरी तरह से बिखरती हुई नज़र आई| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विंडीज़ कप्तान पूरन का फैसला बिलकुल ही ग़लत साबित हो गया| इस टफ पिच पर भारत ने उनके सामने 191 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा जिसके जवाब में कैरेबियाई बल्लेबाज़ हर गेंद पर बड़ा शॉट ही लगाते दिखे|

68 रनों की एक बड़ी जीत टीम इंडिया के खाते में गई| 1-0 से सीरीज में खोल लिया है अपना जीत का खाता| शुरुआत में रोहित और कार्तिक की धमाकेदार बल्लेबाज़ी दिखी और बाद में अश्विन, अर्शदीप और बिश्नोई का जादू दिखा| स्पिनरों के आगे विंडीज़ बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह ढेर होते हुए नज़र आये| जिस तरह की पिच थी शायद उसे पढ़ नहीं पाए विंडीज़ कप्तान और पूरी टीम एक के बाद एक खराब शॉट और अच्छी गेंदों का शिकार बनती चली गई|

19.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ भारत ने वेस्टइंडीज़ को 68 रनों से शिकस्त दे दी!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑन साइड की ओर शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई सीधा ऋषभ पंत के हाथ में और रन का मौका नहीं बन सका| इसी के साथ भारतीय टीम ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली||

19.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|

19.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया और एक रन अर्जित कर लिया|

19.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|

19.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री कीमो पॉल के बल्ले से आई लेकिन काफी देर हो गई है अब तो!!!  फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 1st T20I: Keemo Paul hits Ravi Bishnoi for a 4! WI 119/8 (19.2 Ov). Target: 191; RRR: 108

19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! काफी देर के बाद मेज़बान टीम के बल्लेबाज़ ने लगाई बाउंड्री!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 1st T20I: Keemo Paul hits Ravi Bishnoi for a 4! WI 115/8 (19.1 Ov). Target: 191; RRR: 91.2

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| 6 गेंदों पर 80 रनों की दरकार| ऑन साइड पर इस गेंद को खेला और गैप से एक रन हासिल कर लिया| 111/8 विंडीज़|

18.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल से काम चलाना पड़ेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर रोहित के आगे से एक रन चुरा लिया| 7 गेंदों पर 81 रनों की दरकार|

18.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| बड़े शॉट के लिए अब जा ही नहीं रहे विंडीज़ बल्लेबाज़|

18.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

18.2 ओवर (1 रन) बेहतरीन यॉर्कर और बल्लेबाज़ पूरी तरह से बीट हो गए| लेग बाई के रूप में आ गया| थोड़ा सा अंदर होती तो डेड प्लम्ब हो जाते| शानदार यॉर्कर अर्शदीप द्वारा देखने को मिला|

18.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा इस पहली गेंद पर| शरीर पर डाली गई गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई जडेजा के एक शानदार ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नही मिला| अब 12 गेंदों पर 85 रनों की दरकार|

17.5 ओवर (0 रन) इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

17.4 ओवर (0 रन) इस बार भी बड़े शॉट के लिए गए लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|

17.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं हुआ|

17.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक ही रन मिल पाया|

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| टर्न होती गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| वेस्टइंडीज़ को यहाँ से जीत के लिए 18 गेंदों पर 87 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|

16.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

अल्जारी जोसफ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! दूसरी सफलता अर्शदीप सिंह के खाते में गई| बेहतरीन यॉर्कर के साथ बल्लेबाज़ अकील को चारो खाने चित कर दिया| हल्का सा स्विंग भी होती हुई दिखी| कुछ इस तरह से ब्लॉक होल में आई कि बल्लेबाज़ पूरी तरह से चकमा खा गए और मिडिल स्टम्प उड़ गया| इस युवा गेंदबाज़ में काफी जान है और वैसा ही कुछ नज़ारा यहाँ पर दिखा रहे हैं| 101/8 विंडीज़, भारत अब जीत से महज़ दो विकेट दूर| वेस्ट इंडीज vs भारत: 1st T20I: WICKET! Akeal Hosein b Arshdeep Singh 11 (15b, 0x4, 1x6). WI 101/8 (16.3 Ov). Target: 191; RRR: 25.71

16.2 ओवर (1 रन) एक आसान सा सिंगल| छोटी गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

16.1 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर बॉल जिसका बल्लेबाज़ के पास ब्लॉक करने के अलावा कोई जवाब नहीं|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 100 रन विंडीज़ के पूरे हुए|  इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| वेस्टइंडीज़ को अब जीत के लिए यहाँ से 24 गेंदों पर 91 रनों की दरकार|

15.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

15.4 ओवर (0 रन) एक और अपील स्टम्पिंग की जिसे नॉट आउट दिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर ही था| बड़ा शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ और टर्न से बीट हुए थे| पन्त ने गेंद को पकड़ा और बेल्स उड़ा दी थी लेकिन पॉल क्रीज़ के अंदर पाए गए|

15.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! इसी के साथ नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ निकलकर खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ को बीट करती हुई कीपर की ओर गई जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर और अपने दाँए ओर डाईव लगाकर स्टंप्स को लगा दिया| स्टम्पिंग की अपील हुई, लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब पंत ने स्टंप्स पर बॉल लगाया था तो बल्लेबाज़ का बल्ला उससे पहले ही क्रीज़ के अंदर आ गया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

15.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|

15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

15.1 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, India, West Indies Vs India 2022, West Indies Vs India 07/29/2022 Wiin07292022212536, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com