विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2017

INDvsAUS:ऑस्‍ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर जब बेटी के साथ वॉक पर निकले तो फैंस ने घेर लिया, फिर...

INDvsAUS:ऑस्‍ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर जब बेटी के साथ वॉक पर निकले तो फैंस ने घेर लिया, फिर...
डेविड वॉर्नर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के धमाकेदार बल्‍लेबाजों में शुमार किए जाते हैं (फाइल फोटो)
भारत देश क्रिकेट और इसके खिलाड़ि‍यों का किस हद तक दीवाना है, ऑस्‍ट्रेलिया के प्रारंभिक बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर को इस घटना के बाद इसका अच्‍छी तरह अहसास हो गया होगा. वॉर्नर और उनकी बेटी के लिए यह अलग अनुभव रहा. भारत के खिलाफ चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए बेंगलूरू में मौजूद वॉर्नर जब बेटी इवी के साथ घूमने के लिए निकले तब उन्‍हें इस देश में क्रिकेट के प्रति पागलपन की हद तक की दीवानगी का अहसास नहीं था. बाहर निकले वॉर्नर को सड़क पर गुजरते लोगों ने पहचान लिया. बस फिर क्‍या था, लोगों में ऑस्‍ट्रेलिया के इस धमाकेदार बल्‍लेबाज के फोटो मोबाइल में 'कैद' करने की मानो होड़ सी मच गई. देखते ही देखते काफी लोग वहां जमा हो गए. वॉर्नर की बेटी इस पूरे घटनाक्रम से हैरान सी नजर आई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतvsऑस्‍ट्रेलिया, बेंगलुरू टेस्‍ट, Bengaluru Test, INDvsAUS, डेविड वॉर्नर, David Warner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com