सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें मुरली विजय को देखकर फैन्स डीके-डीके (DK-DK) के नारे लगाने लग जाते हैं जिसके बाद क्रिकेटर विजय इसपर रिएक्ट करते हैं और लोगों को ऐसा न करने को लेकर कहते हैं. दरअसल मैच के दौरान जब बाउंड्री पर फील्डिंग करने मुरली विजय आते हैं तो फैन्स जानबूझकर डीके-डीके (DK-DK) कहकर उन्हें चीयर करने लग जाते हैं. जिससे मुरली विजय को शर्म आ जाती है और फिर वो दर्शक दीर्घा की ओर देखकर लोगों के सामने हाथ जोड़कर ऐसा न करने की अपील करते हैं. इस वीडियों पर फैन्स के खूब कमेंट आ रहे हैं.
Fans chanting DK DK in front of Murali Vijay.
— Virat is Universal GOAT ???? (@CricCrazyKohli) July 21, 2022
Success Is the Best Revenge pic.twitter.com/UYyGoMKrnV
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि मुरली विजय और दिनेश कार्तिक एक समय में एक दूसरे के दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में मुरली का कार्तिक की पहली वाइफ नीकिता के साथ अफेयर हो गया था, बाद में जब कार्तिक को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी पहली बीवी को तालाक दे दिया. इसके बाद मुरली ने निकिता के साथ शादी कर ली थी. तब से मुरली और कार्तिक की दोस्ती खत्म हो गई है.
#TNPL2022 DK DK DK ......
— Muthu (@muthu_offl) July 7, 2022
Murali Vijay reaction pic.twitter.com/wK8ZJ84351
दूसरी ओर तामिलनाडु प्रमियर लीग (TNPL) में मुरली विजय ने नेल्लई रॉयल्स किंग्स के खिलाफ 121 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में मुरली विजय ने 12 छक्के और 7 चौके लगाए थे. इस मैच में मुरली ने अपने 100 रन सिर्फ चौके और छक्के से लगा लिए थे. TNPL 2022 में मुरली ने अबतक 4 मैच में 224 रन बना लिए हैं जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है.
यह भी पढ़ें:
* चोटिल रवींद्र जडेजा शुरुआती दोनों मैचों से हुए बाहर, इस शख्स को बनाया बीसीसीआई ने उपकप्तान;
* मैं हो रही अपनी आलोचना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं, मैच से पहले कप्तान Shikhar Dhawan ने कहा;
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं