- बीच मैदान पर कोहली से मिलने पहुंचा फैन
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- क्वालीफायर 2 में आरसीबी को मिली हार
IPL 2022 के दूसरे क्वालीफायर में आरसीबी को राजस्थान ने 7 विकेट से हराकर दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. 2008 के बाद दूसरी बार राजस्थान की टीम आईपीएल का फाइनल (IPL 2022 Final) खेलेगी. क्वालीफायर 2 में कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट हुए. बता दें कि इस सीजन कोहली के बल्ले से केवल 2 अर्धशतक ही निकले हैं. भले ही विराट अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन उनकी फैन (Virat Kohli Fab) फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. इसका नजारा इस आईपीएल सीजन में दो बार देखने को मिला है.
मोहम्मद सिराज ने IPL में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, भूलकर भी याद नहीं रखना चाहेंगे
राजस्थान के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में जब कोहली क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए मौजूद थे तो एक फैन सिक्योरिटी को गच्चा देकर बीच मैदान पर पहुंच गया और कोहली से जबरदस्ती हाथ मिलाने लगा. यही नहीं अपने हीरो से हाथ मिलाने के बाद फैन ने जो रिएक्शन दिया है उसकी खूब चर्चा हो रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IPL में जोस बटलर ने दोहराया इतिहास, केवल दूसरी बार हुआ ऐसा कमाल
हुआ ये कि जैसे ही शख्स ने बीच मैदान पर पहुंचकर कोहली से हाथ मिलाया तो खुशी से झूम उठा और जोश में जश्न मनाते हुए रिएक्ट करने लगा. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड आए और शख्स को मैदान से बाहर ले गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
અમદાવાદ : વિરાટ કોહલીને મળવા ચાહક સુરક્ષા તોડી ગ્રાઉન્ડમાં ઘસી આવ્યો, જુઓ વિડિયો#CGNews #Ahmedabad #Viratkohli #Fan #Ground #NarendraModiStadium #TATAIPL #CGNews #Video pic.twitter.com/Syk4FXdhoM
— ConnectGujarat (@ConnectGujarat) May 27, 2022
बता दें कि इससे पहले लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान भी शख्स मैदान पर आया था लेकिन कोलकाता के सिक्योरिटी गार्ड ने समय रहते फैन को कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले गए थे. लेकिन अहमदाबाद में ऐसा हो न सका और फैन को अपने हीरो कोहली से मिलने का मौका भी मिला और बीच मैदान पर जश्न मनाकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी.
Just one ball and an intruder enters the Narendra Modi Stadium #ipl2022 #qualifier2 pic.twitter.com/jncREkSZG5
— Sidney Kiran (@Gunnersyd) May 27, 2022
IPL खिताब जीतने का सपना टूटा लेकिन कोहली के 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' ने फैन्स का दिल जीत लिया- Video
भले ही फैन के यह मुराद पूरी हो गई लेकिन इससे एक बार फिर यह साबित हो गया कि मैच के दौरान सिक्योरिटी पूरी तरह से सही नहीं थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं