- क्वालीफायर 2 में बेंगलोर को राजस्थान ने हराया
- क्वालीफायर 2 में बेंगलोर के बल्लेबाज फ्लॉप
- फाइनल में राजस्थान का मुकाबला गुजरात से
आईपीएल 2022 (IPL 2022 Qualifier 2) के क्वालीफायर 2 में बेंगलोर को राजस्थान (RR vs RCB Qualifier 2 )से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी. एक बार फिर मैच में बेंगलोर के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और मैच में हार का सामना करना पड़ा. यानि एक बार फिर आरसीबी (RCB) का आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया. बता दें कि मैच में विराट कोहली केवल 7 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का भी लगाया लेकिन अपनी पारी को अपने नाम की तरह बड़ा नहीं कर पाए.
RR vs RCB, Qualifier 2: नाकामी के बीच विराट ने हासिल की ये दो चीजें, हालांकि एक अनचाही बात
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भले ही कोहली क्वालीफायर में भी फ्लॉप रहे लेकिन उनके द्वारा किए गए एक व्यवहार ने फैन्स का दिल जरूर जीत लिया. विराट के जेस्चर ने साबित कर दिया कि भले ही वो मैदान पर आक्रमक रवैये के चलते कभी-कभी क्रिकेट पंडितों के निशाने में आ जाते हैं लेकिन उनके अंदर भी 'जेंटलमैन क्रिकेट' को लेकर खूब सारा सम्मान मौजूद है. इसकी झलक राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान देखने को मिली थी.
RCB फैंस का 'सपना' एक बार फिर हुआ चकनाचूर, जानिए RR के खिलाफ हार के 5 बड़े कारण
दरअसल हुआ ये था कि जब कोहली क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो पारी की दूसरी ही गेंद पर फ्लिक शॉट खेलकर सिंगल लेने के लिए भागे, वहीं, शार्ट फाइन लेग पर जोस बटलर ने डाइव मारकर गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइक एंड की ओर थ्रो फेंक दिया. इसी दौरान बटलर द्वारा फेंकी गई थ्रो कोहली के शरीर से लगकर बैकअप फील्डर को छकाते हुए बाउंडी की ओर चली गई. ऐसे में आरसीबी बल्लेबाज के पास भागकर दूसरा रन लेने का मौका था लेकिन यहां पर कोहली ने 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' का नजारा दिखाते हुए रन नहीं लेने का फैसला किया.
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) May 27, 2022
Reminder that the King is also a gentleman #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #PlayOffs #RRvRCB
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 27, 2022
RR vs RCB, Qualifier 2: इस बार "आसान गलती" के लिए निशाने पर आए रियान पराग, फैंस सुना रहे खरी-खोटी
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
यही नहीं कोहली ने सिर झुकाकर यह बताने की कोशिश करी कि गेंद उनके शरीर से लगकर गई है, हम दूसरा रन नहीं भागेंगे. कोहली के इस व्यवहार ने फैन्स का दिल जीत लिया. आरसीबी के ट्विटर पर ट्वीट किया गया औऱ लिखा गया, याद दिला दें कि किंग भी 'जेंटलमैन हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं