Suliman Safi's bowling run-up Video: आस्ट्रेलिया ने निवेतन राधाकृष्णन (Nivethan Radhakrishnan) के हरफनमौला प्रदर्शन से अफगानिस्तान पर 2 विकेट की जीत से आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया. आल राउंडर राधाकृष्णन ने 31 रन देकर तीन विकेट हासिल कर अफगानिस्तान को 201 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी और फिर उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। आस्ट्रेलिया को हालांकि लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ा पसीना बहाना पड़ा लेकिन अंत में उसने पांच गेंद रहते जीत हासिल की. भले ही अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा लेकिन अफगानिस्तानी गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से फैन्स का दिल जीतने में सफलता हासिल की. खासकर नूर अहमद, शाहिदुल्ला हसनी और नांगेलिया खरोटे ने अपनी गेंदबाजी से जरूर हैरान किया. बता दें कि खुद आईसीसी ने भी सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के युवा गेंदबाजों की खूब तारीफ की है.
IND vs WI: रोहित शर्मा ने बताया, पहले वनडे में कौन करेगा ओपनिंग, प्लेइंग XI को लेकर दिए संकेत
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दूसरी ओर अफगानिस्तान के कप्तान सुलेमान सफी (Suliman Safi) की गेंदबाजी रनरअप ने भी खूब सुर्खियां बटोरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान सफी ने 5 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान केवल 16 रन दिए. लेकिन उनकी गेंदबाजी रनरअपर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
आईसीसी (ICC) ने भी उनकी गेंदबाजी रनरअप का वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'आपको सुलेमान सफी का गेंदबाजी रन-अप कैसा लगा?' आईसीसी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर फैन्स ने भी रिएक्ट किया औऱ काफी सारे कमेंट किए हैं. कई फैन्स ने तो मजेदार रिएक्शन दिए. किसी एक यूजर ने लिखा, 'बॉल से ज़्यादा गेंदबाज़ स्पिन हो रहा है'.
वहीं, मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 49.2 ओवर में 201 रन बना पाने में सफल रहे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 49.1 ओवर में 202 रन बनाकर मैच को जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा राधाकृष्णन ने बनाए. राधाकृष्णन ने 66 रन की पारी खेली. प्लेयर ऑफ द मैच भी राधाकृष्णन ही बने. (भाषा के साथ)
सौरव गांगुली के निशाने पर आए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं