Wasim Akram on Best Cover Drive Player
Wasim Akram on Best Cover Drive Player: पाकिस्तान के दिग्गज तेज़ गेंदबाज और 'स्विंग के सुल्तान' वसीम अकरम ने हाल ही में बाबर आज़म के बल्लेबाजी कौशल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बाबर का कवर ड्राइव न केवल मौजूदा दौर में बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन है. यह बयान खासतौर पर इसलिए चर्चा में है क्योंकि अकरम ने बाबर के कवर ड्राइव को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाजों से भी बेहतर बताया.
वसीम अकरम ने कहा, बाबर आज़म जिस तरह से कवर ड्राइव खेलते हैं वो अद्भुत है. उनकी तकनीक, टाइमिंग और शॉट की परफेक्शन उन्हें दूसरों से अलग बनाती है."
इस बीच बाबर आज़म की जियो न्यूज के अनुसार, पूर्व कप्तान बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो घरेलू टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे. हाल ही में फॉर्म में लौटे बाबर ने सैम अयूब की अनुपस्थिति में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत की. युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साथी खिलाड़ी आमिर जमाल के साथ गेंद का पीछा करते हुए अपना टखना मोड़ लिया. वह अपना संतुलन खो बैठे और टखने में चोट लग गई. इस हालिया चोट के कारण अयूब दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं