विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इस भारतीय स्टार खिलाड़ी ने पास किया फिटनेस टेस्ट

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी. इसके तीनों मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इस भारतीय स्टार खिलाड़ी ने पास किया फिटनेस टेस्ट
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी.

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब  खेलने के लिए वॉशिंगटन सुंदर को फिट घोषित कर दिया गया है और वो अब 13 सितंबर से शुरू होगी. इसके तीनों मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.  सीरीज बेशक भारत में खेली जा रही है, लेकिन इसका मेजबान अफगानिस्तान है. अफगानिस्तान पहली बार भारत में भारत की मेजबानी कर रहा है.

अफगानिस्तान ने विश्व क्रिकेट में तेजी से अपना प्रभाव बनाया है. पिछले पांच वर्षों में वनडे और टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन टीमों को करारी शिकस्त दी है. हालांकि, किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार है. 

एक क्रिकेट देश के रूप में अफगानिस्तान के विकास में भारत का अहम योगदान रहा है. भारत ने समय-समय पर नोएडा, देहरादून में बने स्टेडियमों को अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत दी है. इन स्टेडियमों में अफगानिस्तान ने दूसरी टीमों की मेजबानी भी की है. अफगानिस्तान अपनी क्रिकेट के विकास में भारत के योगदान को मानता है और सराहना करता है. 

कुछ दिन पूर्व अपने एक्स पोस्ट में एसीबी ने लिखा था, "एक ऐसी सीरीज जिसका देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है. एक ऐसी सीरीज जो एक बार फिर दो ऐसे देशों को साथ लाएगी जिनका इतिहास, संस्कृति और खेल के लिए एक जैसा जुनून है. ये सिर्फ मैच नहीं हैं. ये जुनून, उत्साह और अहमियत के मुकाबले हैं, जहां अफगानअटालान मैदान में उतरेगा, और लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर जाएगा." 

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 मैच हुए हैं. सात टी20 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का टाई रहा और एक का कोई परिणाम नहीं आया. भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में अफगानिस्तान अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगा.  

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. 

अफगानिस्तान टी20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket, Washington Sundar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com