IPL 2022 में डेविड वॉर्नर (David Warner) दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं. पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ वॉर्नर ने जमकर रन बरसाए और केवल 58 गेंद पर नाबाद 92 रन की पारी खेली, वॉर्नर की पारी के दम पर दिल्ली की टीम ने हैदराबाद को 21 रन से हरा दिया. डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. वॉर्नर ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाकर पिछले सीजन में हैदराबाद फ्रेंचाइजी से बदला ले लिया.
IPL 2022: जिस गेंदबाज ने 1 ओवर में लुटाए थे 35 रन, उसने अपनी 6 करिश्माई गेंद से धो डाला दाग- Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल पिछले सीजन में वॉर्नर हैदराबाद की टीम की ओर से खेले थे, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया था. ऐसे में इस सीजन में वॉर्नर ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 92 रन की पारी खेलकर बदला ले लिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने दिलजले वॉर्नर के नाम से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को संबोधित किया.
अब डेविड वॉर्नर को लेकर सहवाग (Virendra Sehwag on David Warner) ने एक बड़ा खुलासा किया है. क्रिकबज के साथ बात करते हुए सहवाग ने वॉर्नर को लेकर बात की और कहा कि, उन्हें हैदराबाद ने क्यों टीम से निकाला इसके बारे में कहा कहा नहीं जा सकता है लेकिन इतना तो तय है कि फ्रेंचाइजी ने वॉर्नर को टीम से बाहर कर यकीनन एक बड़ी गलती की है.
इसके अलावा सहवाग ने अपने शुरूआती आईपीएल करियर को लेकर भी बात की औऱ कहा कि, जब आईपीएल शुरू हुआ था तो वॉर्नर दिल्ली की टीम की ओर से खेले थे, लेकिन उस समय युवा वॉर्नर का जिस तरह का बर्ताव रहा था, उसके कारण उन्हें टीम भी बाहर किया गया था. सहवाग ने अपने बयान में कहा कि, 'वॉर्नर को मैनेज करना काफी ज्यादा मुश्किल था क्योंकि वो ड्रेसिंग रूम में भी खिलाड़ियों से लड़ जाते थे, वो पार्टी करने वाले व्यक्ति रहे थे, उनकी इन हरकतों के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. उनके बिना भी हम 2 मैच जीते थे.'
पूर्व भारतीय गेंदबाज ने उमरान मलिक पर साधा निशाना, 'सिर्फ तेज गेंद करना ही सबकुछ नहीं है..'
सहवाग ने कहा कि आप खिलाड़ी को सबक सिखाने के लिए भी टीम से बाहर करते हो, ऐसा कभी भी किया जाता है, हमने भी ऐसा किया था, हम यह बताना चाहते थे कि आपके बिना भी हम मैच जीत सकते हैं, हम भी आखिरी के 2 मैच उनके बिना जीते थे, ऐसा कभी-कभी टीम मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं