विज्ञापन

'ये नई मुर्गी है', अश्विन के कमेंट्री डेब्यू पर सहवाग ने की टांग खिचाईं, VIDEO देख आपकी भी निकल जाएगी हंसी

वीरेंद्र सहवाग ने रविचंद्रन अश्विन के कमेंट्री बॉक्स में डेब्यू पर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उनका कहना है कि एक बारी मुझे याद है कि अश्विन कप्तान था, तो मेरे साथ ड्रेसिंग रूम में बैठा हुआ था. उसने बोला पाजी यार ऑफ स्पिनर आ गया. मैं क्या करूं? मैंने कहा तू जा पहली गेंद से घुमा.

'ये नई मुर्गी है', अश्विन के कमेंट्री डेब्यू पर सहवाग ने की टांग खिचाईं, VIDEO देख आपकी भी निकल जाएगी हंसी
Virender Sehwag And Ravichandran Ashwin

आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला बीते शनिवार (28 मार्च 2026) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में खेला गया. यह मुकाबला पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए भी खास रहा. क्योंकि इस मैच से पहले उन्होंने कभी भी कमेंट्री नहीं की थी. एसआरएच बनाम आरसीबी मुकाबले के लिए उन्हें पहली बार कमेंट्री बॉक्स में जगह दी गई थी. जहां उनके पूर्व साथी खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा ने खास अंदाज में उनका स्वागत किया. इस दौरान तीनों खिलाड़ियों के बीच कुछ दिलचस्प बातें भी हुई, जो कुछ इस प्रकार है- 

बातचीत का आगाज आकाश चोपड़ा के सवाल से हुआ. उन्होंने कहा, 'हां जी, दबाव किस पे ज्यादा है?'

आकाश के इस सवाल का जवाब देते हुए सहवाग ने कहा, 'भाई मुझे तो लग रहा है कि आज दबाव सारा अश्विन के ऊपर है. ये नई मुर्गी है.' इसके बाद वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने लगे.

इस बीच अश्विन ने बीच में टोकते हुए कहा, 'मैंने बड़ी भविष्यवाणी भी की है. आज SRH का...SRH धूम मचाएंगे.'

अश्विन के इस जवाब पर सहवाग ने कहा, 'वो तो तू वैसे भी करता है ड्रेसिंग रूम में बैठकर.'

इसके बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अश्विन की कप्तानी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. सहवाग ने कहा, 'एक बारी मुझे याद है कि अश्विन कप्तान था, तो मेरे साथ ड्रेसिंग रूम में बैठा हुआ था. उसने बोला पाजी यार ऑफ स्पिनर आ गया. मैं क्या करूं? मैंने कहा तू जा पहली गेंद से घुमा. तीन-चार ओवर बीत गए. कोई आउट नहीं हुआ. हम गप्पे मारते रहे. अंत में कोई आउट हुआ तो अश्विन गया. पहली बॉल हट के मार रहा था और आउट हो गया. इसके बाद वापस आ के बैठ गया और बोला नहीं, इतना आसान भी नहीं है. मैंने कहा हां, इतना आसान नहीं है.'

जारी बातचीत के बीच आकाश चोपड़ा ने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'ऑफ स्पिनर भी अच्छे गेंदबाज होते हैं.'

इस दौरान बीच में टोकते हुए सहवाग ने कहा, 'आउट भी ऑफ-स्पिनर ने ही किया था.'

इसपर अश्विन कहते हैं, 'गेंदबाज कौन था पता है? के. गौतम था.'

भारत के पूर्व स्पिनर हैं अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन देश के पूर्व दिग्गज स्पिनर हैं. टीम इंडिया के लिए उन्होंने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह टेस्ट की 200 पारियों में 24.00 की औसत से 537, वनडे की 114 पारियों में 33.20 की औसत से 156 और टी20 की 65 पारियों में 23.22 की औसत से 72 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: धोनी के बाहर होते ही अश्विन ने चुनी CSK की तगड़ी प्लेइंग 11, जानें किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com