Virender Sehwag Prediction: भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. लीग चरण के समाप्त होने से पहले ही 47 वर्षीय क्रिकेटर ने भविष्यवाणी कर दी है कि सीएसके की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी. सहवाग का कहना है, 'मुझे नहीं लगता कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस साल शीर्ष चार में जगह बना पाएगी. आप कह सकते हैं कि उनकी संभावनाएं लगभग न के बराबर हैं और वे शायद ही क्वालीफाई कर पाएंगे. हालांकि, अगर चेन्नई की प्रबंधन को लगता है कि सिर्फ युवा खिलाड़ियों वाली टीम बनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एक मजबूत युवा टीम बनाने और अनुभवी खिलाड़ियों को तैयार करने में कम से कम दो से तीन साल लगेंगे.'
जारी टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के हैं बुरे हालात
जारी टूर्नामेंट के 43 मुकाबले बीत जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हालात बेहद नाजुक है. टीम ने खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको महज तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टीम छह अंकों (-0.121) के साथ अंकतालिका में सातवें पायादान पर काबिज है.
पांच बार की आईपीएल विजेता है चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल 2026 में जरूर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है. मगर वह टूर्नामेंट की संयुक्त से रुप से पहली सबसे सफल टीम है. सीएसके ने खबर लिखे जाने तक कुल पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है. फ्रेंचाइजी ने पहली साल 2010 में ट्रॉफी को अपने नाम किया था. उसके बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में भी खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थी.
यह भी पढ़ें- Women's T20 World Cup 2026: हरलीन से लेकर अमनजोत तक, इन 5 बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली टी20 वर्ल्ड कप में जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं