विज्ञापन

'बल्लेबाजी ऐसी नहीं है कि वे आपको मैच जिता सकें', क्या इतने खराब खेलते हैं जडेजा? दिग्गज के बयान से मची खलबली

Virender Sehwag Big Statement: वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि रवींद्र जडेजा बल्ले से मैच जिताने वाले खिलाड़ी नहीं बन सकते हैं. उन्होंने कहा रवींद्र जडेजा अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी ऐसी नहीं है कि वे आपको मैच जिता सकें.

'बल्लेबाजी ऐसी नहीं है कि वे आपको मैच जिता सकें', क्या इतने खराब खेलते हैं जडेजा? दिग्गज के बयान से मची खलबली
Ravindra Jadeja

Virender Sehwag Big Statement: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने मौजूदा स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि जडेजा बल्ले से मैच जिताने वाले खिलाड़ी नहीं बन सकते हैं. सहवाग की माने तो आईपीएल के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शीर्ष क्रम की बल्लेबाजे पर पूरी तरह से निर्भर है. उन्हें जल्द ही मध्य क्रम में किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत पड़ेगी जो जिम्मेदारी को संभाल सके. 

क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'उनकी टीम (राजस्थान रॉयल्स) में सिर्फ तीन खिलाड़ी रन बना रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल. बाकी के अन्य खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं. रवींद्र जडेजा अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी ऐसी नहीं है कि वे आपको मैच जिता सकें. इसलिए शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद किसी को तो आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठानी होगी.'

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिर्ष क्रम के ढहने के बाद रवींद्र जडेजा ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 45 रनों की जुझारू पारी खेली थी. हालांकि, उनकी इस पारी के बावजूद आरआर की टीम को कामयाबी हाथ नहीं लगी थी. जिसपर सहवाग का कहना है एसआरएच के खिलाफ खेली गई उनकी पारी को गिना नहीं जाएगा. क्योंकि उनकी इस पारी से आरआर की टीम को जीत नहीं मिली थी. 

सहवाग ने कहा, 'वे मैच जिताने वाले रन नहीं थे. वह तो बस एक औपचारिकता थी, इधर-उधर कुछ रन बना लिए क्योंकि मैच तो पहले ही हाथ से निकल चुका था.'

यह भी पढ़ें- 'वह ओपनिंग करेंगे', हाई स्कोरिंग मैच में बडोनी से क्यों कराया गया पारी का आगाज? कैप्टन ने पंत ने तोड़ी चुप्पी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com