Virat Kohli Upcoming IPL and T20 Record List; RCB vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार की शाम 7:30 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आरसीबी इस मैच में अपनी जीत की लय बरकररा रखने उतरेगी, जबकि जीटी के लिए प्लेऑफ को देखते हुए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है. गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 में सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. तीन बल्लेबाजों (कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर) पर निर्भर टीम के रूप में मशहूर हो चुकी जीटी ने सीजन के 8 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.
आरसीबी की बात करें तो कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में यह टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी आरसीबी विपक्षी टीम पर भारी पड़ रही है. अपने पिछले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर 75 पर समेटने और 6.3 ओवर में जीत हासिल करने वाली आरसीबी जीटी को भी उसके घरेलू मैदान पर चकमा देने में पूरी तरह सक्षम है.
रिकॉर्ड्स की आएगी सुनामी
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में विराट कोहली के पास इतिहास रचने के कई सुनहरे मौके हैं. अगर आज किंग कोहली का बल्ला चलता है, तो वो टी20 क्रिकेट में 14,000 रन (Virat Kohli Fourteen Thousand T20 Runs) पूरे करने से महज 106 रन दूर हैं. इसके अलावा, टी20 फॉर्मेट में 450 छक्के (Virat Kohli 450 Sixes in T20) पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 1 छक्के की दरकार है. रिकॉर्ड्स की यह लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती, कोहली भारत में टी20 मैचों में 350 छक्के पूरे करने से 3 छक्के और आईपीएल में ओपनर के तौर पर 200 छक्के पूरे करने से केवल 9 छक्के दूर हैं.
आज के मैच में कोहली की नजरें कुछ और बड़े रिकार्ड्स पर भी होंगी. वो गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ आईपीएल में 500 रन पूरे करने से सिर्फ 68 रन पीछे हैं. साथ ही, टी20 क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 6,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 89 रनों की जरूरत है. आरसीबी के लिए खेलते हुए (IPL और CLT20 मिलाकर) 9,500 रनों का जादुई आंकड़ा छूने से भी वो मात्र 64 रन दूर हैं. अगर आज विराट कोहली अपनी लय में नजर आए, तो मैदान पर रिकॉर्ड्स की जबरदस्त सुनामी देखने को मिल सकती है.
विराट कोहली के निशाने पर रिकॉर्ड लिस्ट
IPL में ओपनर के तौर पर 200 छक्के पूरे करने से विराट कोहली सिर्फ 9 छक्के दूर.
भारत में T20 मैचों में 350 छक्के पूरे करने से विराट कोहली सिर्फ 3 छक्के दूर.
T20 मैचों में 450 छक्के पूरे करने से विराट कोहली सिर्फ 1 छक्का दूर.
IPL में GT के ख़िलाफ़ 500 रन पूरे करने से विराट कोहली सिर्फ 68 रन दूर.
T20 मैचों में ओपनर के तौर पर 6000 रन पूरे करने से विराट कोहली सिर्फ 89 रन दूर.
T20 मैचों (IPL + CLT20) में RCB के लिए 9500 रन पूरे करने से विराट कोहली सिर्फ 64 रन दूर.
T20 मैचों में 14000 रन पूरे करने से विराट कोहली सिर्फ 106 रन दूर.
आरसीबी के लिए बल्लेबाजी में कोहली, पाटीदार, देवदत्त पड्डिकल, और टिम डेविड शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर, हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, और रसिख सलाम ने कहर मचाया हुआ है. इनसे बचना जीटी के लिए आसान नहीं होगा. सीजन के 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंचते हुए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं