विज्ञापन

विराट कोहली की कौन सी पारी सबसे पसंदीदा? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने चुनी नंबर-1 इनिंग्स

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उनकी यादगार पारियों में से अपनी पसंदीदा पारी चुनी. पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकों जैसी कई बड़ी पारियों के बावजूद उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 की 82* रन वाली पारी को सबसे ऊपर रखा.

विराट कोहली की कौन सी पारी सबसे पसंदीदा? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने चुनी नंबर-1 इनिंग्स
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बयान

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बीच विराट के कोच का बयान आया है जिसमे उन्होंने विराट के सबसे पसंदीदा पारियों में से एक पारी को चुना है. कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से जब उनकी सबसे पसंदीदा विराट कोहली की पारी चुनने को कहा गया, तो आखिर में उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई नाबाद 82 रन की पारी को सबसे ऊपर रखा.

उन्होंने सबसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन और श्रीलंका के खिलाफ 133 रन की पारी में से 183 रन वाली पारी को चुना. इसके बाद 183 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की पारी की तुलना में भी उन्होंने 183 रन वाली पारी को बेहतर बताया.

हालांकि, जब पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन और टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी के बीच चुनने को कहा गया, तो राजकुमार शर्मा ने 82 रन* वाली पारी को चुना. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 72* रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 119 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100* रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141 रन की पारियों से भी ऊपर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 82 रन* की पारी को रखा.

राजकुमार शर्मा के मुताबिक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ दबाव भरे मुकाबले में खेली गई वह नाबाद 82 रन की पारी विराट कोहली के करियर की सबसे यादगार और खास पारियों में सबसे आगे है. उस मुकाबले में कोहली ने मुश्किल परिस्थितियों में भारत को जीत दिलाई थी, जिसके चलते वह पारी आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वह हर मैच के साथ ही कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ (4 नवंबर) को होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी विराट के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. दरअसल, विराट कोहली वनडे में नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बना चुके हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले वनडे मुकाबले में विराट 12 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह इस पोजीशन पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग मौजूद हैं, जिन्होंने 365 पारियों में 12,662 रन बनाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com