विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2022

बांग्लादेशी स्पिनर के 'रहस्यमयी गेंद' का शिकार बने किंग कोहली, आउट होने पर कंफ्यूज हो गए, देखें Video

IND vs BAN 1st test Virat kohli: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली भारत की पहली पारी के दौरान केवल 1 रन बनाकर स्पिनर तैजुल इस्लाम (Taijul Islam) की गेंद पर LBW आउट हो गए.

बांग्लादेशी स्पिनर के 'रहस्यमयी गेंद' का शिकार बने किंग कोहली, आउट होने पर कंफ्यूज हो गए, देखें Video
कोहली बने Taijul Islam का शिकार

IND vs BAN 1st test Virat kohli: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली भारत की पहली पारी के दौरान केवल 1 रन बनाकर स्पिनर तैजुल इस्लाम (Taijul Islam) की गेंद पर LBW आउट हो गए. कोहली तैजुल इस्लाम की फिरकी को समझ ही नहीं पाए और विकेट के सामने पकड़े गए. अंपायर ने बिना देरी किए विराट को आउट करार दे दिया. कोहली के आउट होते ही स्पिनर तैजुल इस्लाम की खुशी की ठिकाना नहीं रहा. बता दें कि कोहली ने हालांकि DRS लिया था लेकिन इसके बाद भी उन्हें आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा. हाल के समय में विराट स्पिनरों के खिलाफ औसत बल्लेबाज नजर आए हैं. यही कारण रहा कि इस बार बांग्लादेशी स्पिनर तैजुल ने उन्हें अपनी रहस्यमयी फिरकी गेंद से चकमा देकर पवेलियन की राह दिखा दी. 

ये भी पढ़े- 

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सूर्यकुमार यादव, शुबमन गिल, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की लगेगी लॉटरी, जल्द होगा ऐलान

एक करोड़ बेस प्राइस वाले इन 5 खिलाड़ियों को 2023 आईपीएल मिनी ऑक्शन में शायद ही कोई खरीदे

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

दरअसल, जब मैदानी अंपायर ने किंग कोहली को आउट दिया तो वह क्रीज पर खड़े होकर साथी खिलाड़ी पुजारा की ओर देखने लगे. ऐसा लगा कि कोहली कंफ्यूज हैं कि गेंद स्टंप को मिस कर रही है. ऐसे में कंफ्यूजन में किंग कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया जहां अंपायर ने तैजुल इस्लाम की इस गेंद को सही लाइन वाली गेंद माना और कोहली को LBW आउट दे दिया. 

वहीं, टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. भारत की शुरूआत बेहद ही खराब रही थी राहुल, गिल और कोहली को बांग्लादेशी गेंदबाजों ने सस्ते में निपटा दिया. राहुल 22 और गिल 20 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, कोहली केवल 1 रन ही बना सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taijul Islam, Virat Kohli, Bangladesh Vs India 2022/23, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com