विज्ञापन

Virat Kohli Angry: रजत पाटीदार के कैच पर मचा बवाल, विराट कोहली का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर, थर्ड अंपायर पर भड़के

Virat Kohli was unhappy on Rajat Patidar's dismissal decision., IPL 2026: जेसन होरल्डर ने रजत पाटीदार का कैच लिया है जिसपर बवाल मचा गया है.

Virat Kohli Angry: रजत पाटीदार के कैच पर मचा बवाल, विराट कोहली का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर, थर्ड अंपायर पर भड़के
Virat Kohli angry with umpire, Rajat Patidar controversial catch: कोहली का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर

Virat Kohli angry on umpire, GT vs RCB: गुजरात टाइंटंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली गुस्से में नजर आए हैं. दरअसल रजत पाटीदार के कैच को लेकर बवाल मच दिया जिसको लेकर डगआउट में कोहली भड़क गए और थर्ड अंपायर से बात करते हुए नजर आए. कोहली कैच के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे. जिसके कारण उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. दरअसल, जब होल्डर ने कैच लिया तो ऐसा लगा कि गेंद गेंद साफ तौर पर घास को छू रही थी, जिसके कारण असमंजस की स्थिति बन गई. कंफ्यूजन के बीच थर्ड अंपायर ने पाटीदार को आउट दे दिया. जिससे कोहली सहमत नहीं दिखे और अंपायर से बात करते हुए नजर आए. यही नहीं एंडी फ्लॉवर भी अंपायर के साथ काफी देर कर बहस करते हुए भी दिखे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर भी मचा बवाल

रजत पाटीदार के कैच को लेकर क्यों हुआ बवाल, उठे ये सवाल !

  1. जेसन होल्डर ने कैच तब लिया, जब वे हवा में थे.
  2. उनका कंट्रोल साफ नहीं लग रहा था.
  3. फिर गेंद ज़मीन से छूती दिखी, 
  4. "क्लीन कैच" के लिए, कंट्रोल साफ होना ज़रूरी है, लेकिन यहां असमंजस की स्थिति नजर आई 
  5. क्या अंपायरों ने 100% पक्का होने के बजाय फैसला देने में जल्दबाजी की ? 

वैसे मैच की बात करें तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मैच में विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं, रजत पाटीदार 15 गेंद पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मैच में रबाडा और अरशद खान ने कमाल की गेंदबाजी की.  

ये भी पढ़ें- GT vs RCB: विराट कोहली का टी-20 में तहलका, World Record बनाकर मचाई खलबली, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com