विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, T20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Virat Kohli record , IPL 2026: भले ही गुजरात के खिलाफ कोहली कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 28 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी 28 रन की पारी में विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, T20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने
Virat Kohl record, IPL 2026, GT vs RCB: विराट कोहली ने रचा इतिहास

Virat Kohli record, GT vs RCB: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजराट टाइटंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली 13 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी 28 रन की पारी के दौरान एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफल हो गए हैं. कोहली अब टी-20 क्रिकेट में एशियाई धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली एशिया में 12000 टी20 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने 340 पारी एशिया में खेलकर 12000 रन पूरे किए. यह एक ऐसा कारनामा है जिसे दुनिया याद रखेगी. 

एशिया में सबसे ज्यादा टी20 रन

  • 12012 - विराट कोहली (340 पारी)
  • 10252-शोएब मलिक (380 पारी) 
  • 10023 - रोहित शर्मा (367 पारी) 
  • 9243 - बाबर आजम (249 पारी) 
  • 8972 - डेविड वार्नर (257पारी) 
  • 8930 - शिखर धवन (297पारी) 
  • 8270 - सूर्यकुमार यादव (302 पारी) 
  • 8106 - संजू सैमसन (298 पारी) 
  • 7988 - क्रिस गेल (236 पारी) 
  • 7628 - केएल राहुल (209 पारी)

रबाडा बनाम कोहली

कागिसो रबाडा के खिलाफ विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर लगातार 5 चौके लगाए. कोहली ने ऐसा कर अफ्रीकी गेंदबाज के होश उड़ा दिए. आजके मैच में कोहली बिल्कुल विराट अंदाज में नजर आए थे. आरसीबी की पारी के दूसरे ही ओवर में कोहली ने धुआंधाक अंदाज में बैटिंग की और एक के बाद एक धमाकेदार शॉट खेलकर महफिल लूट ली. मैच से पहले रबाडा बनाम कोहली को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकता थी. लेकिन जब क्रीज पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ तो कोहली ने बाजी मारी. 

लेकिन दूसरे ओवर में रबाडा ने कोहली को किया आउट

एक बेहतरीन गेंदबाज की निशानी क्या होती है. इसका उदाहरण रबाडा ने दिया. अपने दूसरे ओवर में रबाडा ने कोहली को आउट कर अपना बदला ले लिया.  स्टंप की लाइन में बैक ऑफ लेंथ गेंद पर कोहली ने पुल करने की कोशिश की, गेंद में ज्यादा उछाल थी. जिसके कारण कोहली गेंद को अच्छी तरह से मार नहीं सके, गेंद  बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में गई,  शॉर्ट मिड विकेट पर राशिद खान ने एक शानदार कैच लेकर कोहली की पारी का अंत कर लिया. विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए. कोहली जब आउट हुए तो उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. कोहली गुस्से में नजर आए और खुद पर गुस्सा होते हुए मैदान के बाहर गए. 

टी20 क्रिकेट में 450 छक्के पूरे 

इसके अलावा विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 450 छक्के पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले कोहली भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में बतौर भारतीय टॉप पर रोहित शर्मा हैं.

गुजरात जीता

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से आरसीबी को हरा दिया. इस मैच में पहले आरसीबी ने बल्लेबाजी की थी और 155 रन बनाए थे जिसके बाद जीटी ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com