Bizarre bowling action in Cricket: क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे गेंदबाज हुए जिन्होंने अपनी विचित्र गेंदबाजी एक्शन से क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान किया है. चाहे वो लसिथ मलिंगा हो या फिर पॉल एडम्स की गेंदबाजी एक्शन, इन गेंदबाजों ने अपनी अलग तरह की गेंदबाजी एक्शन से खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक गेंदबाज अपनी गेंदबाजी एक्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन भी ऐसी गेंदबाजी एक्शन देखकर चौंक गए और कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रोपर एक्शन.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Proper action … https://t.co/x1bSx3cXZA
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 6, 2022
दरअसल उस गेंदबाज का गेंदबाजी एक्शन बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'लगान' में 'गोली' नामक किरदार के गेंदबाजी एक्शन से मेल खाता है. फैन्स हुबहु उसी तरह की गेंदबाजी एक्शन को देखकर हैरान हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि लगान एक ऐसी फिल्म थी जिसकी क्रिकेट मुख्य भूमिका में थी. यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी.
केवल 3 मैच खेलने के बाद ही धोनी ने मुझसे कह दिया था, 'वर्ल्ड कप की टीम में होंगे'
फिल्म में गोली नामक किरदार की गेंदबाजी एक्शन चौंकाने वाली थी. गेंद करने से पहले गोली अपना हाथ को कई दफा घुमाता है और फिर जाकर गेंद करता है. वहीं, जब लोगों ने सोशल मीडिया पर एक गेंदबाज को उसी तरह से गेंद करता देखा तो हैरान रह गए. यह वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, कोच राहुल द्रविड़ उमरान मलिक को टिप्स देते दिखे, Video
बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर लसिथ मलिंगी की गेंदबाजी एक्शन बेहद ही कमाल की थी. मलिंगा अपनी गेंदबाजों के दौरान सही यॉर्कर डालने के लिए मशहूर हुए थे तो वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स गेंदबाजी करते समय ऐसे झुक जाते थे कि लोग उन्हें 'मेढ़क' तक कहने लगे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं