विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

क्र‍िकेटर MS Dhoni बने क‍िसान, आर्गेन‍िक खेती में आजमा रहे हाथ, देखें VIDEO

बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एमएस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'जैविक खेती' की शुरुआत करते दिख रहे हैं. धोनी ने इस वीडियो के साथ ने लिखा है, "रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है."

क्र‍िकेटर MS Dhoni बने क‍िसान, आर्गेन‍िक खेती में आजमा रहे हाथ, देखें VIDEO
MS Dhoni ने फेसबुक पर आर्गेन‍िक खेती की शुरुआत करते हुए वीड‍ियो पोस्‍ट क‍िया है
  • खरबूजा और पपीता की ऑर्गेन‍िक खेती शुरू की
  • फेसबुक अकाउंट पर वीडियो पोस्‍ट क‍िया
  • इसमें वे बुआई की शुरुआत करते द‍िख रहे हैं
रांची:

MS Dhoni: टीम इंड‍िया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब किसान बन गए हैं. यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य लग रहा हो, परंतु यह सौ फीसदी सच है. जी हां, इसकी जानकारी खुद धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है. बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एमएस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह  जैविक खेती (Organic Farming) की शुरुआत करते दिख रहे हैं. अपने खेल कौशल से देश के क्र‍िकेटप्रेम‍ियों के द‍िलों पर राज करने वाले धोनी ने इस वीडियो के साथ ने लिखा है, "रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है. इस बार बहुत उत्साहित हूं."

जब बाथरूम में जमी DHONI की महफ‍िल, पीयूष चावला और पार्थ‍िव पटेल के संग सुना गाना, देखें VIDEO

इस वीडियो में 'माही' खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं. इस दौरान वे नारियल भी फोड़ते हैं. इसके बाद धोनी कुछ लोगों के साथ बुआई शुरू करते दिख रहे हैं. उल्लेखनीय है कि इन दिनों धोनी रांची में हैं और मित्रों के साथ घूम भी रहे हैं. धोनी जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास भी कर रहे हैं और जिम में पसीना भी बहा रहे हैं.

गौरतलब है क‍ि महेंद्र स‍िंह धोनी आईसीसी वर्ल्‍डकप (World Cup 2019) के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड टीम के हाथों भारतीय टीम की हार के बाद से ही इंटरनेशनल क्र‍िकेट से ब्रेक पर हैं. वे इस समय क्र‍िकेट से इतर ज‍िंदगी का पूरा मजा ले रहे हैं. एमएस बुधवार को अपने कई पुराने मित्रों के साथ पतरातू घाटी, सिकिदरी घाटी क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठाने भी पहुंचे थे. इस दौरान वे खुद कार चला रहे थे. धोनी अगले माह की 29 तारीफ से शुरू होने वाली इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग में खेलकर क्र‍िकेट में वापसी करेगी. वे टूर्नामेंट में चेन्‍नई सुपरक‍िंग्‍स टीम की कप्‍तानी करेंगे.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Mahendra Singh Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com