विज्ञापन

Video: ईशान किशन का शाहरुख वाला 'स्टाइल', एक झलक पाने के लिए उमड़े फैंस, वर्ल्ड चैंपियन ने इस तरह किया शुक्रिया

Fans Gave Heroic Welcome to Ishan Kishan: न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. ईशान किशन, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी, उनका पटना में जोरदार स्वागत हुआ है.

Video: ईशान किशन का शाहरुख वाला 'स्टाइल', एक झलक पाने के लिए उमड़े फैंस, वर्ल्ड चैंपियन ने इस तरह किया शुक्रिया
Fans Gave Heroic Welcome to Ishan Kishan

Fans Gave Heroic Welcome to Ishan Kishan: भारत को टी20 फॉर्मेट में विश्व चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी धीरे-धीरे आगे अपने शहर लौट रहे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हो रहा है. फैंस अपने विश्व विजेता खिलाड़ियों की एक झलक पाने से चूक नहीं रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो बिहार के पटना से सामने आया है, जहां ईशान किशन की एक झलक पाने के लिए फैंस जमा थे. ईशान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और किसी सुपरस्टार की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

इससे पहले एयरपोर्ट पर ईशान किशन का जोरदाव स्वागत हुआ था. वहीं जब वह अपने एक रिश्तेदार के घर पटना पहुंचे तो वहां भी फैंस की लंबी लाइन लग गई.  दरअसल ईशान किशन पटना हाईकोर्ट के जानेमाने अधिवक्ता अजय ठाकुर के घर पहुंचे थे, जो उनके रिश्तेदार है. हाल ही में अजय ठाकुर के बेटे की एक्सीडेंट में हुई थी जान गई थी. वहीं फैंस को जैसे ही पता चला कि ईशान आए हुए हैं तो वह घर के बाहर जमा हो गए. अजय ठाकुर के घर हजारों की संख्या में खड़े थे. ईशान ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की स्टाइल में घर से हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया. फैंस को जैसे ही ईशान की एक झलक मिली, वैसे ही वो जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाने लगे.

'मेरा प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करेगा'

पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ईशान ने उम्मीद जताई कि उनका प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करेगा. एयरपोर्ट पर ईशान, पिता प्रणव पांडे के साथ नजर आए. ईशान का फैंस ने जोरदार स्वागत किया. वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम में दमदार वापसी करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका शानदार कमबैक शहर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा. किशन ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा,"हमारी टीम जीती है. जाहिर है यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अच्छी बात है. हमें उम्मीद है कि हम इसी तरह क्रिकेट खेलते रहेंगे और जीतते रहेंगे."

उन्होंने कहा,"यह बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि मेरा मानना ​​है कि मैं जितना बेहतर प्रदर्शन करूंगा, यहां के युवा बच्चों को उतना ही ज्यादा प्रेरित करूंगा, जो आगे बढ़ना चाहते हैं. मैं हमेशा यह पक्का करने की कोशिश करता हूं कि हर कोने से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी निकलकर आएं. अब जब हमने वर्ल्ड कप खेला है, तो यह दिखाता है कि कड़ी मेहनत से आप कहीं से भी सफल हो सकते हैं."

यह भी पढ़ें: IPL 2026: धमाकेदार होगी शुरुआत, सीजन ओपनर में इस टीम का सामना करेगी RCB, सामने आया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें: ट्रेन में टीटी ने पूछा-शिवम दुबे कौन है? वो क्रिकेटर? पत्नी बोलीं-वो यहां क्यों आएगा...थर्ड AC से मुंबई पहुंचा टीम इंडिया का स्टार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com