विज्ञापन

'चलो समस्तीपुर लेकर चलें', वैभव सूर्यवंशी ने चलाई कार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आपने देखा क्या?

Vaibhav Suryavanshi Drive Car Without License: राजस्थान रॉयल्स (RR) द्वारा शेयर किए गए इस मजेदार वीडियो में वैभव सूर्यवंशी कार चलाते नजर आ रहे हैं.

'चलो समस्तीपुर लेकर चलें', वैभव सूर्यवंशी ने चलाई कार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आपने देखा क्या?
Vaibhav Suryavanshi Drive Car Without License:

Vaibhav Suryavanshi Drive Car Without Lisence: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से रनों की बरसात करने वाले 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हेडलाइन पढ़कर फैंस एक पल के लिए चौंक गए 'बिना लाइसेंस कार चला रहे हैं वैभव!' लेकिन जब आप इस वीडियो की सच्चाई जानेंगे, तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

राजस्थान रॉयल्स (RR) द्वारा शेयर किए गए इस मजेदार वीडियो में वैभव सूर्यवंशी वास्तव में कोई बड़ी एसयूवी नहीं, बल्कि एक रिमोट कंट्रोल कार चलाते नजर आ रहे हैं. यह वही छोटी 'टाटा सिएरा' है, जो अमूमन आईपीएल मैचों में टॉस के समय सिक्का (Coin) लेकर अंपायर के पास आती है. चूंकि वैभव की उम्र अभी मात्र 15 साल है, इसलिए उनके पास असली ड्राइविंग लाइसेंस होने का तो सवाल ही नहीं उठता और इसी बात को लेकर राजस्थान रॉयल्स के खेमे में जमकर हंसी-मजाक हुआ.

कोचिंग स्टाफ ने लिए मजे 'लाइसेंस नहीं है इसके पास'

वीडियो में वैभव बड़े ध्यान से रिमोट हाथ में लिए कार को आगे-पीछे घुमा रहे हैं. इसी दौरान पीछे से एक कोचिंग स्टाफ की आवाज आती है, जो मजाक करते हुए कहते हैं "वैभव को गाड़ी चलाना है, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है इसके पास!"
'चलो समस्तीपुर लेकर चलें...'

मजाक का सिलसिला यहीं नहीं थमा. वीडियो में वैभव के एक साथी खिलाड़ी की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहते हैं "चलो, इसे समस्तीपुर लेकर चलें!" आपको बता दें कि वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और उनके साथी खिलाड़ी उनकी जड़ों से जोड़कर यह चुटकी ले रहे थे.

मैदान पर 'सुपरहिट', सोशल मीडिया पर 'वायरल'

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दिग्गज गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी है. बुमराह के खिलाफ छक्के जड़ने वाले इस युवा खिलाड़ी का यह मासूम अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और मजेदार कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस कह रहे हैं कि मैदान पर तो वैभव बिना लाइसेंस के ही गेंदबाजों की 'गाड़ी' चला रहे हैं, अब सोशल मीडिया पर भी उनका यह 'ड्राइविंग अंदाज' सुपरहिट हो गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com