विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए मिलेगा मौका? पूर्व सेलेक्टर का BCCI को संदेश

वैभव सूर्वयंशी ने आईपीएल में रनों का अंबार लगाया है. उन्होंने 237 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इसके बाद पूर्व सेलेक्टर ने उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह देने की बात कही है.

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए मिलेगा मौका? पूर्व सेलेक्टर का BCCI को संदेश
Vaibhav Sooryavanshi In Team India for T20I Series vs Ireland? MSK Prasad Reaction

भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी को 'सुपर टैलेंट' और 'T20 क्रिकेट में दुनिया का बेस्ट'  बताते हुए इस महीने के आखिरी में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाने की बात कही है. बता दें, आईपीएल के बाद वैभव भारतीय जर्सी में दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है. वैभव ने आईपीएल में रनों का अंबार लगाया है. उन्होंने लीग में 237.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दी है. कई दिग्गजों ने उनकी तुलना सचिन-गावस्कर-कोहली जैसे दिग्गजों से की है.

आयरलैंड के खिलाफ मिले मौका

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक इंटरव्यू में कहा,"वह सिर्फ़ एक प्रोडिजी या सुपर टैलेंट नहीं है. वह पहले से ही टी20 क्रिकेट में दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक है. उसे तुरंत भारतीय टीम में शामिल कर लेना चाहिए. उसे आयरलैंड सीरीज़ के लिए चुना जाना चाहिए, जो श्रीलंका में इंडिया ए ट्राई सीरीज़ के बाद होगी."

प्रसाद ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि उसके लिए सीनियर भारतीय टीम में चुने जाने का अच्छा मौका है. मुझे लगता है कि वह श्रीलंका में इंडिया ए ट्राई सीरीज़ में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा. देखिए, उसे रोकने का कोई मतलब नहीं है. वह जल्द ही भारत के लिए खेलेगा और वह लंबे समय तक खेलेगा."

वैभव जल्द ही खेलेंगे भारत के लिए

भारत के पूर्व विकेटकीपर ने कहा,"इंडिया ए के लिए खेलना और फिर सीनियर टीम के लिए खेलना आम बात है, लेकिन दुनिया की बेस्ट टीमों के बीच हाई प्रेशर आईपीएल खेलना इंडियन टीम में जगह बनाने का सबसे अच्छा तरीका है. मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स भी इसी लाइन पर सोच रहे हैं. यह बस समय की बात है कि वह भारत के लिए खेलेगा और लंबे समय तक खेलेगा."

'लक्ष्मण या द्रविड़ की देखरेख में रहना चाहिए'

हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने वैभव को सावधान रहने की सलाह दी और अपनी फिटनेस सुधारने की सलाह दी. प्रसाद ने कहा"यह देखकर अच्छा लगा कि रविवार को मैच के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस सुधारने की ज़रूरत है. वह काफी समय से एनसीए की देखरेख में हैं. देखिए, वह सिर्फ़ 15 साल के हैं. उन्हें ध्यान से संभाला जाना चाहिए और उनकी देखभाल की जानी चाहिए. उन पर ध्यान से नज़र रखी जानी चाहिए." "मुझे लगता है कि उन्हें कुछ समय के लिए लक्ष्मण या द्रविड़ की देखरेख में रहना चाहिए. वे लोग हैं जो उन्हें विनम्र रख सकते हैं. इस समय उनके करियर को सही तरीके से आकार देने की ज़रूरत है." 

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि 15 साल का लड़का पहले से ही सबसे ऊँचे लेवल पर सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है और उसे दूसरे फ़ॉर्मेट में भी आज़माया जाना चाहिए. "भारत को भूल जाइए, वह दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं. वह बेशक एक बड़ा सरप्राइज़ पैकेज हैं. हालांकि उन्हें टी20 में भारत के लिए खेलना चाहिए, लेकिन दो साल तक उन पर अच्छी तरह से नज़र रखी जानी चाहिए और फिर वह अपने दम पर खेल सकते हैं."

प्रसाद ने कहा,"उसे धीरे-धीरे टी20 से शुरू करके वनडे और दूसरे फॉर्मेट में खेलना चाहिए. बेशक, उसमें लंबे फॉर्मेट खेलने की काबिलियत है क्योंकि उसने दिखाया है कि वह दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों को हरा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि उसे खेल की बहुत समझ है."

यह भी पढ़ें: आईपीएल में रनों का अंबार लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 100 फीसदी तक बढ़ाई ऐड फीस- सूत्र

यह भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट: आकिब नबी समेत सात आईपीएल स्टार को मिला टीम इंडिया का बुलावा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com