विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: क्या बल्‍ले में AI चिप लगा हुआ है? वैभव सूर्यवंशी का जवाब हुआ वायरल

Vaibhav Sooryavanshi, in IPL 2026: आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने इस सीजन 400 रन बना लिए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: क्या बल्‍ले में AI चिप लगा हुआ है? वैभव सूर्यवंशी का जवाब हुआ वायरल
Vaibhav Sooryavanshi reaction viral on 'AI chip in bat' remark

Vaibhav Sooryavanshi gives EPIC response to 'AI chip question:: आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज भी हैरत में हैं. कुछ पाक दिग्गज तो कुछ ऐसी बातें कर रहे हैं जो सभी को हैरान कर रहा है. हाल ही में 15 साल के बल्लेबाज के तूफान को देखकर पाकिस्तानी शो में एक्सपर्ट नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि शायद उनके के बैट में AI चिप है जिसके कारण ही वह धमाका कर रहे हैं. अब इस बयान पर खुद 15 साल के बिहारी बाबू वैभव ने रिएक्ट किया है. 

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने इस सवाल पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव से पूछा गया कि "क्या तुम्हारे बल्ले में AI चिप है? जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने जवाब दिया, "भगवान ने लगा के दिया.. ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाके दे रहा हूं. उसका इस्तेमाल कर रहा हूं. " वैभव सूर्यवंशी का यह जवाब नौमान नियाज को एक तरह से करारा जवाब है. वैभव का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में धमाका

आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में मात्र 36 गेंदों पर शतक लगा दिया, इस सीजन आईपीएल में वैभव 400 रन भी पूरा कर चुके हैं.  

ये भी पढ़ें-  Riyan Parag vaping row: वेपिंग की रियान पराग को मिली सजा, अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक्शन में BCCI, जल्द उठाएगा सख्त कदम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com