विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2013

उत्तराखंड में सेना के जवानों के जांबाज प्रयास को सचिन तेंदुलकर का सलाम

उत्तराखंड में सेना के जवानों के जांबाज प्रयास को सचिन तेंदुलकर का सलाम
तेंदुलकर ने कहा, सेना के जवान हमारे देश के असली हीरो हैं। मैं उनके साहसिक प्रयासों को सलाम करता हूं। ईश्वर इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों को शक्ति दे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए जोरदार प्रयास कर रही भारतीय सेना के जोश और जज्बे को सलाम किया है।

‘लिटिल मास्टर’ ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर आज लिखा, हमारे सशस्त्र बल उत्तराखंड में बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से हजारों लोगों का जीवन बचा रहे हैं। ‘रिकॉर्डों के शहंशाह’ तेंदुलकर ने कहा, वे हमारे देश के असली हीरो हैं। मैं उनके साहसिक प्रयासों को सलाम करता हूं। ईश्वर इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों को इसे सहने की शक्ति दे। दुख की इस घड़ी में मैं उनके साथ हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट न्यूज, Sachin Tendulkar, Cricket News, Uttarakhand Flood, Army Jawans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com