ICC U19 World Cup, India vs Australia semi-final: कप्तान यश धुल (Yash Dhull) 110 के शतक और उप कप्तान शेख रशीद (Shaik Rasheed) 94 के अर्धशतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ 290 का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से कप्तान धुल ने शतक जमाया और 110 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, दूसरी ओर रशीद ने भी जमकर बल्लेबाजी की. भले ही रशीद शतक नहीं लगा पाए लेकिन उनकी बल्लेबाजी भी बेहद ही कमाल की रही. बता दें कि यश धुल अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले धुल केवल तीसरे भारतीय कप्तान हैं. इससे पहले उन्मुक्त चंद और विराट कोहली ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक जमाया था. अंडर 19 भारतीय टीम के कप्तान धुल ने अपनी पारी के दौरान केवल 1 छक्का ही लगाए लेकिन उनके द्वारा जमाया गया छक्का इतना कमाल का था कि आईसीसी को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करना पड़ा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल धुल ने टॉम व्हिटनी की गेंद पर लॉन्ग ओवर लॉन्ग-ऑन पर बड़ा छक्का लगाया जिससे गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी, आईसीसी ने इसवीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यश धुल का क्या शॉट है'.
शिखर धवन समेत दूसरे खिलाड़ी के COVID पॉजिटिव होने के बाद इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल
मैच की बात करें तो शुरूआती झटकों से उबरते हुए बुधवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. धुल और रशीद ने टीम को शुरूआती दो झटकों से उबारा और इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी निभायी.
इस बार IPL की नीलामी में एक मंत्री भी बिकाऊ....
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं