- टीम इंडिया के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
- शिखर धवन, नवदीप सैनी भी हुए कोरोना के शिकार
- मयंक अग्रवाल को किया गया टीम में शामिल
Team India Hit By COVID-19 Outbreak अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति (BCCI) ने सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भारत की वनडे टीम में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को शामिल किया गया है. बता दें कि तीन खिलाड़ी (सीनियर पुरुष) शामिल हैं, जो आरटी-पीसीआर टेस्ट के तीन दौर के बाद COVID -19 टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं. बता दें कि भारतीय टीम के सदस्यों को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पेटीएम तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरजी के लिए 31 जनवरी 2022 को अहमदाबाद में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था. प्रत्येक सदस्य को अहमदाबाद की यात्रा शुरू करने से पहले सभी क्रिकेटरों को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरने के लिए भी कहा गया था. निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही सभी को अहमदाबाद के लिए यात्रा करने को कहा गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी इस प्रकार है
1) सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (स्टैंडबाय खिलाड़ी) के सोमवार (31 जनवरी) को किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आए हैं.
2) फील्डिंग कोच टी. दिलीप और सुरक्षा संपर्क अधिकारी बी. लोकेश के सोमवार (31 जनवरी) को किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आया है.
3) मंगलवार (1 फरवरी) को किए गए बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का आरटी-पीसीआर टेस्ट का परिणाम भी पॉजिटिव आया है. उनका सोमवार को पहले दौर के टेस्ट के दौरान परिणाम निगेटिव आया था.
4) बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार के बुधवार (2 फरवरी) को किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट के परिणाण पॉजिटिव आए हैं. दोनों का कोरोना टेस्ट के पहले दो दौर में परिणाम निगेटिव आए थे. (भाषा के इनपुट के साथ)
अब भारत की प्लेइंग इलेवन कैसे बनेगी?
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद में जुटी थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद तीन दिन के पृथकवास से गुजर रही थी. सीरीज की शुरुआत छह फरवरी को अहमदाबाद में होगी जो भारत का 1000वां वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा लेकिन ये तीनों खिलाड़ी अब सीरीज में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इन्हें एक हफ्ते के पृथकवास से गुजरना होगा और इसके बाद दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर नतीजों के बाद ही वे टीम से जुड़ सकते हैं.
उम्मीद है कि सीरीज के लिए स्टैंड बाई बनाए गए एम शाहरूख खान, आर साई किशोर और रिषी धवन को अब टीम में शामिल किया जा सकता है. जहां तक रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार का सवाल है तो टी20 टीम के विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को आजमाया जा सकता.
इस बार IPL की नीलामी में एक मंत्री भी बिकाऊ....
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं