विज्ञापन

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, महिला टी20I में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टॉप 3 सबसे बड़ी साझेदारी

एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, महिला टी20I में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टॉप 3 सबसे बड़ी साझेदारी
एशिया कप 2026 के फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी का धमाल

भारत की सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 129 रन की साझेदारी कर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट फाइनल्स के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया. यह किसी भी ऐसी महिला टी20I टूर्नामेंट फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है, जिसमें कम से कम पांच टीमें शामिल रही हों. इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज और स्टेफानी टेलर की 120 रन की साझेदारी है, जो उन्होंने 2016 टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में की थी. वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और बेथ मूनी हैं, जिन्होंने 2022 टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ मेलबर्न में 115 रन जोड़े थे.

रैंकबल्लेबाजटीमविपक्षीसाझेदारीटूर्नामेंटवर्ष
1स्मृति मंधाना - शेफाली वर्माभारतश्रीलंका128*एशिया कप फाइनल2026
2हेले मैथ्यूज - स्टेफानी टेलरवेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया120T20 विश्व कप फाइनल2016
3एलिसा हीली - बेथ मूनीऑस्ट्रेलियाभारत115T20 विश्व कप फाइनल2022

शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 129 रन जोड़े. यह विमेंस टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है. शेफाली और मंधाना की जोड़ी ने जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. दीप्ति-जेमिमा ने 2022 में 128 रनों की साझेदारी निभाई थी. यह किसी भी विमेंस टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

शेफाली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वह विमेंस टी20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. शेफाली ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, मंधाना ने 39 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए.

विमेंस टी20 क्रिकेट में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दोनों अब सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं. मंधाना और शेफाली ने छठी बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की है, जिससे उन्होंने यूएई की ईशा ओझा और तीर्थ सतीश की जोड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. शेफाली ने विमेंस एशिया कप 2026 में तीसरा अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने के मामले में चमारी अटापट्टू के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. अटापट्टू ने 2024 में तीन अर्धशतक लगाए थे.

(IANS इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Smriti Mandhana, Shafali Verma, Women's Twenty20 Asia Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com