- हाल फिलहाल खेलते रहेंगे शोएब
- अगला विश्व कप होगा आखिरी प्रतियोगिता
- टी-20 में पाकिस्तान के लिए उपलब्ध रहेंगे
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट को लेकर अपनी योजना का खुलासा कर दिया है. शोएब ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. हालांकि, शोएब कुछ साल और खेलना चाहते थे, लेकिन पत्नी सानिया मिर्जा की सलाह पर उन्होंने यह फैसला लिया है.
#wisdom Keep your head up, and back yourself like you own it. Radiate confidence, always. pic.twitter.com/raqUmN3EMK
— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) June 14, 2018
जिंबाब्वे के एक महीने के टूर से पहले शोएब मलिक ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी योजना अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की है. यह विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा. बहरहाल, वर्तमान में तो पाकिस्तान जिंबाब्वे में 13 जुलाई से शुरू होने होने जा रही टी-20 ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले की तैयारियों में व्यस्त हैं. और शोएब मलिक का पूरा ध्यान इस पर है. लेकिन जो खबरें छन कर आ रही हैं, उन पर भरोसा किया जाए, तो पत्नी सानिया मिर्जा की सलाह पर शोएब मलिक ने यह योजना बनाई है. और इसके पीछे ठोस वजह है.
All the best for getting to wickets today Lala #WorldXIvsWI #CricketRelief pic.twitter.com/JTUMX3Jq74
— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) May 31, 2018
यह भी पढ़ें: सीएसई का सानिया मिर्जा से ‘भ्रामक' विज्ञापन से दूर होने का अनुरोध
बता दें कि शोएब ने पाकिस्तान के लिए साल 1999 में अपने करियर का आगाज किया था. तब उन्होंने शारजाह में विंडीज के खिलाफ मैच खेला था. वैसे शोएब ने यह साफ कर दिया है कि पचास ओवरों का विश्व कप भले ही उनका आखिरी टूर्नामेंट हो, लेकिन वह पाकिस्तान के लिए टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. हालांकि यह खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. शोएब मलिक साल 2015 में पहले से ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. मलिक अभी तक पाकिस्तान के लिए वनडे में 35.22 के औसत से 6,975 रन बना चुके हैं. इसमें 9 शतक और 41 अर्धशतक भी शामिल हैं. साथ ही, उन्होंने 154 विकेट भी लिए हैं. वैसे सानिया की सलाह पर शोएब का यह बड़ा फैसला समझा जा सकता है.
VIDEO: सानिया मिर्जा पर आधारित गुस्ताखी माफ का लुत्फ उठाइए.
याद दिला दें कि सानिया मिर्जा इन दिनों गर्भवती हैं. भारतीय टेनिस स्टार अगले कुछ महीनों में मां बनने वाली हैं. बस इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए शोएब ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला अभी से ही ले लिया है. शोएब और सानिया दोनों ही चाहते हैं कि ये दोनों ही अपनी मैदान की जिम्मेदारियों में कटौती करके बच्चे की परवरिश पर पूरा ध्यान दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं