विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले ये बल्लेबाज हुआ चोटिल!

भारतीय टीम की रवानगी से पहले इस खिलाड़ी को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. 

Also Read in
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले ये बल्लेबाज हुआ चोटिल!
टीम इंडिया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को जोरदार झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके बायें टखने में पट्टियां बंधी थी. उनके साथ फिजियो पैट्रिक फरहार्ट भी थे और उनका एमआरआई स्कैन कराया गया.

यह भी पढ़ें - टेस्ट का लेखा-जोखा-2 : साल 2017 में टेस्ट में नंबर-1 पायदान बरकरार रखी भारत ने

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘शिखर धवन के टखने की चोट की जांच की गयी. फिजियो ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है. अभी के हिसाब से वह टीम के साथ दौरे पर जा रहा है. हालांकि, यह तय नहीं है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध रहेगा या नहीं.’

यह भी पढ़ें -  IND VS SA: इसलिए टीम इंडिया के लिए अभी भी दक्षिण अफ्रीका में जीत एक बड़ी चुनौती!

हालांकि, अगर धवन पहले टेस्ट मैच के लिये अनफिट करार दे दिये जाते हैं तो फिर अच्छी फार्म में चल रहे केएल राहुल को मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करना पड़ सकता है. मगर अभी बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. (इनपुट आईएएनएस से)

VIDEO: टीम इंडिया में एक जबरदस्‍त जिद है : सुनील गावस्‍कर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com