विज्ञापन

IND vs ENG: खत्म होगा 18 साल का सूखा!, इंग्लैंड में भारत का ऐसा रहा है टेस्ट रिकॉर्ड, आखिरी बार इस कप्तान ने किया था कमाल

Team India Test Record in England: अब देखना होगा कि क्या गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार इतिहास रच पाएगी.

IND vs ENG: खत्म होगा 18 साल का सूखा!, इंग्लैंड में भारत का ऐसा रहा है टेस्ट रिकॉर्ड, आखिरी बार इस कप्तान ने किया था कमाल
India vs England Head to Head Test Record

Team India Test Record in England: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं. टीम की कमान अब युवा शुभमन गिल के हाथ में है और कोच की भूमिका में गौतम गंभीर जैसे आक्रामक सोच वाले पूर्व खिलाड़ी हैं. यह एक नई शुरुआत है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल भी है की क्या यह जोड़ी इंग्लैंड में 18 साल से चला आ रहा टेस्ट सीरीज जीत का सूखा खत्म कर पाएगी?

2007 के बाद जीत से दूर रही टीम इंडिया

भारत ने इंग्लैंड की सरज़मीं पर आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे. उस तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन एक बार भी सीरीज अपने नाम नहीं कर सकी.

धोनी और कोहली की कप्तानी में भी नहीं मिली सफलता

2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी की कप्तानी में भारत इंग्लैंड दौरे पर गया, लेकिन टीम को 4-0 की करारी हार मिली. इसके बाद 2014 में फिर धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम पांच टेस्ट मैच खेलने पहुंची, लेकिन इस बार भी 3-1 से हार झेलनी पड़ी. साल 2018 में जब विराट कोहली टीम के कप्तान बने, तब उम्मीदें और भी ज्यादा थी. मगर नतीजा कुछ खास नहीं रहा और इंग्लैंड ने सीरीज 4-1 से एक बार फिर जीत हासिल की.

2021 की सीरीज में दिखाया दम, लेकिन जीत से दूर रहा भारत

2021 में भारत ने एक बार फिर इंग्लैंड दौरा किया. कोहली की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार में से दो टेस्ट जीत लिए थे और सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी. लेकिन कोरोना के कारण अंतिम टेस्ट स्थगित कर दिया गया. जब यह मैच 2022 में हुआ, तब तक कप्तानी बुमराह के पास आ चुकी थी. निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी.

अब गिल-गंभीर से हैं उम्मीदें

अब जबकि शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान दी गई है और गौतम गंभीर जैसे रणनीतिक कोच का साथ मिला है, भारतीय फैंस की नजरें इस जोड़ी पर टिकी हैं. कोहली, रोहित और अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद टीम एक नए युग में प्रवेश कर रही है. इंग्लैंड में जीत आसान नहीं होगी, लेकिन भारत के पास युवा जोश और नए कप्तनी की ताकत और जोश है.

(2007 के बाद से) इंग्लैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

  वर्ष           मैचों की संख्या            परिणाम     
2011                  4               इंग्लैंड 4-0 से जीता 
2014                  5               इंग्लैंड 3-1 से जीता 
2018                  5               इंग्लैंड 4-1 से जीता 
2021-22             5               सीरीज 2-2 से बराबर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com