विज्ञापन

T20 World Cup 2026: 'वह दमदार वापसी करेगा', दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ओपनर की अपनी टीम को वॉर्निंग, भारतीय स्टार बल्लेबाज को लेकर चेताया

India vs South Africa: भारत के सुपर-8 राउंड के पहले मैच को लेकर बहुत ज्यादा रोमांच है. पंडित और फैस इसे फाइनल से पहले फाइनल बुला रहे हैं

T20 World Cup 2026: 'वह दमदार वापसी करेगा', दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ओपनर की अपनी टीम को वॉर्निंग, भारतीय स्टार बल्लेबाज को लेकर चेताया
India V/S South Africa:
X: social media

खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में रविवार को भारत की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी. साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक का मानना है कि सुपर-8 राउंड (Super 8 round) के इस मैच में जीत उसी टीम के पक्ष में आएगी, जो दबाव में बेहतर खेलेगी. इसी के साथ उन्हें यकीन है कि भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में दमदार पारी जरूर खेलेंगे. 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले, जिसमें खाता तक नहीं खोल सके. उनकी खराब फॉर्म को लेकर डि कॉक ने कहा,'अभिषेक इस समय टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं और मुझे भरोसा है कि वह टूर्नामेंट के किसी चरण में दमदार पारी जरूर खेलेंगे.'

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले डि कॉक ने कहा,'मुझे लगता है कि पिछले दो महीने में हमने आपस में काफी क्रिकेट खेली है. मैं अगर ईमानदारी से कहूं तो टीम में कोई खास बदलाव भी नहीं हुआ है. ऐसे में मेरा मानना है कि जो दबाव में बेहतर क्रिकेट खेलेगा, जीत उसी की होगी.'

डि कॉक ने कहा, 'आईपीएल में खेलने की वजह से दोनों ही टीमों के प्लेयर्स एक-दूसरे के खेल को अच्छे से जानते और समझते हैं. मुझे लगता है कि आईपीएल में हम सभी ने एकसाथ काफी क्रिकेट खेला है.हर कोई एक-दूसरे के खेल को अच्छे से जानता है.' साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज के अपने तीन मुकाबले अहमदाबाद में ही खेले हैं, जिसका फायदा प्रोटियाज टीम को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मिल सकता है. हालांकि, डि कॉक का मानना है कि भारतीय टीम भी इस ग्राउंड पर काफी क्रिकेट खेल चुकी है और वह भी यहां की परिस्थितियों को काफी अच्छे से समझते हैं. क्विंटन डि कॉक को भारत का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है. डि कॉक ने 2014 से लेकर 2025 के बीच भारत के खिलाफ 15 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 42.25 की औसत से 507 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीकी टीम डी कॉक से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर करेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com