इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) खत्म हो चुकी है और अब सभी पक्षों का ध्यान अगले कुछ दिनों के भीतर अमेरिका-विंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) पर हो चला है. इसमें दो राय नहीं कि विश्व कप अपने आप में विश्व कप होता है और इस खिताब की किसी और टाइटल के साथ तुलना नहीं जा सकती है, लेकिन एक सच यह भी है जब बात इनामी रकम का आती है, तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 विश्व कप से बड़ी हो चली है. हालांकि यह अंतर ज्यादा नहीं है, लेकिन पैसों के संदर्भ में लीग का बड़ा बननना निश्चित तौर पर एक ऐसी बात है, जो करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का सीना चौड़ा करने के लिए काफी है.
शाहिद अफरीदी की भविष्यवाणी, T20 वर्ल्ड कप में ये 4 टीमें पहुंचेंगी सेमीफाइनल में
इतना अंतर है दोनों में कुल इनामी रकम का
खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग में कुल इनामी रकम करीब 45.50 करोड़ रुपये रही, जो यूएस डॉलर में करीब 5.9 मिलियन डॉलर रही. वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप की कुल इनामी राशि 5.6 मिलियन रही. मतलब दोनों प्रतियोगिताओ में इनामी राशि में अंतर लगभग छह लाख डॉलर बोले तो पांच करोड़ रुपये के आस-पास का है, लेकिन विजेता और उपविजेता टीमों को मिलने वाले पैसों में अंतर बहुत ज्यादा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दोनों के विजेताओं की रकम में खासा अंतर
हालांकि, आईसीसी ने आधिकारिक रूप से साल 2024 में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप की इनामी राशि या विजेता को दी जाने वाली रकम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व के विजेता इंग्लैंड को बतौर इनामी रकम के रूप में 13.50 करोड़ रुपये मिले, तो उपविजेता पाकिस्तान को 6.75 करोड़ रुपये की राशि मिली, लेकिन आईपीएल के विजेता केकेआर को इससे कहीं ज्यादा पैसा मिला है
आईपीएल विजेता को मिली इतनी ज्यादा रकम
रविवार को हैदराबाद को हराकर आईपीएल का खिताब जीतने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स को बतौर इनाम के रूप में बीस करोड़, तो उप विजेता हैदराबाद को साढ़े बारह करोड़ रुपये मिले. मतलब विश्व कप विजेता के मुकाबले आईपीएल विनर को साढ़े सात करोड़ रुपये ज्यााद मिले, तो उपविजेता हैदराबाद को विश्व कप के उपविजेता पाकिस्तान के मुकाबले करीब दो गुनी राशि मिली. और यह बताने के लिए काफी है कि आईपीएल का स्तर कैसा हो चला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं